
फ्लोरिडा: अमेरिका के अब तक के सबसे बदनाम राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो साल 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे, अगर पूरी तरह से स्वस्थ रहे तो. उन्होंने अपने खास सहयोगी से बढ़ती उम्र को देखते हुए ये बात कही.
रिपब्लिकन पार्टी के नेता ने भी दिया था इशारा
रिपब्लिकन पार्टी के नेता रॉनी जॉनसन ने भी ट्रंप के दोबारा चुनाव लड़ने की संभावना को हवा दी थी. उन्होंने एक लोकल रिपोर्टर से बात करके हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप अगली बार फिर से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं. एक बार वो फैसला कर लें, फिर हम देखते हैं कि क्या होता है.
डोनाल्ड ट्रंप की जीवनशैली में आया है बदलाव
राष्ट्रपति पद से हटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की शारीरिक गतिविधि में अंतर देखा गया है. उन्होंने अपना वजन भी घटाया है और अपनी पसंदीदा मिठाई भी छोड़ दी है. यही नहीं, हमेशा डाइट कोक पीने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने उससे भी दूरी बना ली. डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस से उबरने के बाद अपनी डाइट के साथ एक्सरसाइज एक्टिविटी भी बदली है.
ट्रंप को रिपब्लिकन का नेता बनने का भरोसा
डोनाल्ड ट्रंप ने स्थानीय न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज से भी बातचीत में कहा था कि वो अगली बार के चुनाव तो लेकर गंभीर हैं. उन्होंने दावा किया कि अभी भी रिपब्लिकन पार्टी के अधिकतर सदस्यों का समर्थन उनके पास है.
