
नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) अगले साल शादी करने जा रहे हैं. हैरानी की बात ये सामने आई है कि बाबर अपनी ही चचेरी बहन से शादी करेंगे. इस बात को सुनकर पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस चौंक गए हैं. इसी बीच ट्विटर पर अब लोगों ने बाबर का जमकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है.
अपनी ही कजिन बहन से शादी करेंगे बाबर
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और उनकी चचेरी बहन के परिवारों के बीच इस कपल की शादी की बात पर सहमति बनी है. दोनों की शादी अगले साल होगी. सूत्रों से पता चला है कि बाबर अपने चाचा की बेटी से शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं. बता दें कि बाबर पर यौन शोषण के आरोप भी लग चुके हैं. एक महिला ने उनके ऊपर आरोप लगाते हुए कहा था कि बाबर ने उनका यौन शोषण किया है और उन्हें धमकियां भी दीं. महिला ने कहा था बाबर ने उनसे शादी के झूठे वादे किए थे.
लोगों ने कर दिया ट्रोल
अपनी ही कजिन बहन से शादी की हां करने पर बाबर (Babar Azam) को अब दुनियाभर के लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है. लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स शेयर करके उनका मजाक बना रहे हैं. लोगों के ऐसे रिएक्शन को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बाबर के इस फैसले से कितने नाखुश हैं.
Second marriage is still a thing but cousin marriage is totally unacceptable. Babar Azam se ye umeed nhi thi
— J110 (@jawismm) June 1, 2021
#BabarAzam to We Indians : pic.twitter.com/G0Nr3bGdKc
— m.Kartik (@ajar_amar_) June 2, 2021
Pakistani cricketer #BabarAzam will marry his cousin next year.
Yess!! CousinSisterKyunki Fiance bhi kabhi Behan thi. #BabarAzam pic.twitter.com/KHOPANoh9O
— Rahul Patel (@RahulPa11172468) June 1, 2021
I heard Babar Azam getting engaged with his cousin!!! pic.twitter.com/mR8QrT64ka
— Kaushik (@_CricKaushik_) June 2, 2021
*Babar Azam is set to marry his cousin
next year*After marriage Babar Azam: pic.twitter.com/JtQkH77w2Q
— Vikas Singh Chaudhary (@Vikascasm) June 2, 2021
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हैं बाबर आजम
बाबर (Babar Azam) को हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया था. वे पहले से ही टीम के वनडे और टी-20 कप्तान हैं. उन्होंने अब तक 33 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 42.53 की औसत से 2169 रन बनाए हैं. वहीं, 80 वनडे मैचों में उन्होंने 56.84 की औसत से 3808 रन बनाए. बाबर ने 54 टी-20 मैच में 47.33 की औसत से 2035 रन बनाए हैं.
