Maduro’s Capture AI Video: पिछले सप्ताह अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अपने कब्जे में ले लिया. अमेरिकी सेना ने एक विवादित मिलिट्री ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसकी पूरी दुनिया में निंदा हो रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. यह एआई जेनेरेटेड वीडियो है, जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की घटना को दिखाने का दावा किया गया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर सामने आए इस 1 मिनट 54 सेकंड के वीडियो क्लिप में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के घर पर धमाकों को दिखाया गया है. सामने आए इस क्लिप में आसमान में धुआं और एक चमकती रोशनी नजर आ रही है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि कैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति एक गहरे सोच में डुबे हुए हैं और वह छत पर कोई ड्रिंक पिते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान अमेरिकी मिलिट्री हेलीकॉप्टर कराकस की ओर आते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा AI वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप को ‘मादुरो का पतन’ नाम दिया गया है. वहीं, इस क्लिप में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘गॉडस्पीड’ कहते हुए और इस ऑपरेशन को हरी झंडी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके ठीक बाद ये विवादित ऑपरेशन और तेज हो जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मादुरो के बंगले पर बमबारी होती है और फिर अमेरिकी सेना के जवान हेलीकॉप्टर से नीचे उतरते हैं. क्लिप में यह भी दिखाया गया है कि मादुरो और उनकी पत्नी अपने सहयोगी के घर पर भागने की कोशिश करते हैं. हालांकि, वह अभी अपने सहयोगी के घर पर पहुंच पाते, इससे पहले ही एक अमेरिकी सैनिक मादुरो की सुरक्षा में लगे एक सैनिक को गोली मार देता है और टारगेट सुरक्षित होने की घोषणा करता है. इसके बाद इस क्लिप में मादुरो और उनकी पत्नी को हाथ में हथकड़ी पहनाकर अमेरिका ले जाते हुए दिखाया गया है. हालांकि, इस वीडियो की पु्ष्टि ज़ी न्यूज नहीं करता है.
LA CAÍDA DE MADURO
El que hizo este video es un genio pic.twitter.com/nkcfoMfI9a— Fran Casaretto (@Fran_Casaretto_) January 6, 2026
वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अपहरण
गौरतलब है कि यह ऑपरेशन तीन जनवरी की सुबह अंजाम दिया गया, जब अमेरिका ने काराकस में एक गुप्त ऑपरेशन को अंजाम दिया. कुछ अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि इस ऑपरेशन में कम से कम 150 से अधिक विमानों ने हिस्सा लिया था. इन विमानों को एयर डिफेंस को नाकाम करने और हेलीकॉप्टरों को एक रिहायशी इलाके में घुसने देने के लिए डिजाइन किया गया था. इसके बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति को मादुरो और उनकी पत्नी को बेडरूम से ही पकड़ लिया गया और फेडरल ड्रग ट्रैफिकिंग और नार्को-टेररिज्म के आरोपों का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया. इस पूरे ऑपरेशन का एक वीडियो भी अमेरिका की ओर से साझा किया गया था, जिसमें मादुरो वह हथकड़ियों और ग्रे ट्रैकसूट में दिख रहे हैं.
Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो के आधार पर बनाई गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
