Alien Records: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) और एलियन से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने रक्षा विभाग और अन्य एजेंसियों को ऐसे दस्तावेजों की पहचान कर उन्हें डीक्लासिफाई करने का निर्देश दिया है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ समेत संबंधित एजेंसियों से कहा है कि वे UFO, एरिया 51 और एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल लाइफ से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को चिन्हित करें और सार्वजनिक करने की प्रक्रिया शुरू करें. उन्होंने इसे मुश्किल लेकिन जरूरी कदम बताया.

एरिया 51 और UAP पर फिर बहस

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि अमेरिका में लंबे समय से Area 51 को लेकर रहस्य और साजिशों की चर्चा होती रही है. पेंटागन वर्षों से अनजान हवाई घटनाओं (UAP) के मामलों का रिकॉर्ड रखता आया है. हालांकि 2024 की एक सैन्य समीक्षा में कहा गया था कि सरकारी जांच में एलियन की मौजूदगी का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कौन-सी फाइलें सार्वजनिक की जाएंगी और उनसे क्या नई जानकारी सामने आएगी.

ओबामा की टिप्पणी के बाद हलचल

ट्रंप का ये आदेश पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबाना की हालिया टिप्पणी के बाद आया है. एक पॉडकास्ट में ओबामा ने ब्रह्मांड की विशालता और जीवन की संभावना पर बात करते हुए एलियन को लेकर चर्चा छेड़ी थी. हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति रहते हुए उन्हें इंसानों और एलियन के संपर्क का कोई सबूत नहीं मिला. इस बीच, रिपोर्टरों के सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे एलियन के अस्तित्व को लेकर निश्चित नहीं हैं, लेकिन उनका आरोप है कि ओबामा ने संवेदनशील जानकारी को लेकर गलती की है. उन्होंने कहा कि मैं डीक्लासिफाई करके सच्चाई सामने ला सकता हूं.