News in Brief

BBL 2025-26: बिग बैश लीग 2025-26 में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम स्लो बैटिंग के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं. सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे बाबर का पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर स्टीव स्मिथ ने सरेआम मजाक बना दिया था. पाकिस्तानी बल्लेबाज की स्लो बैटिंग से परेशान होकर स्मिथ ने आखिरी गेंद पर स्ट्राइक लेने से इनकार कर दिया और फिर बल्ले से कोहराम मचाते हुए अगले ओवर में 4 छक्के सहित 32 रन ठोक दिए थे. हालांकि, बाबर आजम आउट होने के बाद काफी गुस्से में दिखे थे.

BBL में एक ही टीम के लिए खेलने के बावजूद बाबर आजम ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से नाराज दिखे थे. हालांकि, लगता है रविवार को दोनों के बीच दुश्मनी दोबारा दोस्ती में तब्दील हो गई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां देख सकते हैं कि ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच में स्मिथ ने एक आसान कैच टपका दिया.

बाबर आजम ने जीता दिल 

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, रविवार (18 जनवरी) को ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ अहम मैच में स्टीव स्मिथ से बड़ी गलती हो गई. आमतौर पर वो शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने पॉइंट्स की दिशा में एक आसान कैच टपका दिया. इसके बाद बाबर आजम जल्दी से उनके पास आते दिखे. पहले तो ऐसा लगा कि बाबर को अपमान का बदला लेने का मौका मिल गया है, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने अंदाज से दिल जीत लिया. वो स्मिथ के पास गए और उनका हौसला बढ़ाते हुए हाथ मिलाया. बाबर आजम के इस बदले मिजाज को देखकर कंगारू खिलाड़ी भी हैरान हो गए. 

 सिडनी सिक्सर्स ने जीता मैच

बिग बैश लीग में रविवार को ब्रिसबेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच गाबा में एक रोमांचक मैच खेला गया। सैम करन के धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सिडनी सिक्सर्स ने ब्रिसबेन हीट को 5 विकेट से हरा दिया.

ये भी पढ़ें: भारत के नाक में दम करने वाले मिचेल को कोहली ने ‘धक्के’ मारकर मैदान से किया बाहर, VIDEO ने मचाई सनसनी