News in Brief

संसदीय कार्य मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में संसदीय कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

प्रविष्टि तिथि: 29 MAY 2026 6:37PM by PIB Delhi

आज, दिनांक 29 मई, 2026 को पूर्वाह्न 11.00 बजे समन्वय 5, संसद भवन, नई दिल्ली में श्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री की अध्यक्षता में संसदीय कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में श्री मनोज कुमार तिवारी, संसद सदस्य (लोक सभा), श्रीमती अपराजिता सारंगी, संसद सदस्य (लोक सभा), श्रीमती संगीता यादव, संसद सदस्य (राज्य सभा) के अलावा गैर सरकारी सदस्यों में एडवोकेट प्रवीरकुमार गुहराय, प्रो. रामकिशोर शर्मा, प्रो. कमलेश किशोर, डॉ. प्रकाश कुमार पटेल, श्री अनुभव चक, डॉ. रामचंद्र रमेश आर्य, श्री प्रवीण श्रीराम देशमुख और श्री सुनील पाण्डेय ने भी बैठक में भाग लिया। 

संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से बैठक में श्री निकुंज बिहारी धल, सचिव, डॉ. सत्य प्रकाश, अपर सचिव एवं अन्य अधिकारीगण तथा राजभाषा विभाग की ओर से सहायक निदेशक ने भाग लिया।

श्री निकुंज बिहारी धल, सचिव ने राज्य मंत्री और हिंदी सलाहकार समिति के सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए मंत्रालय द्वारा राजभाषा हिंदी के संदर्भ में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला और मंत्री से अपने संबोधन के साथ बैठक की कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया। राज्य मंत्री ने समिति को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों को अपने विचार प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। मंत्री और संसद सदस्यों सहित बैठक में कुल 20 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान समिति की 22 अगस्त, 2025 को हुई पिछली बैठक के कार्यवृत्त की मदों पर की गई कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया और संसदीय कार्य मंत्रालय के कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ाने के संबंध में सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए। अंत में डॉ. सत्य प्रकाश, अपर सचिव ने मंत्री और सदस्यों का धन्यवाद करते हुए बैठक में आए सुझावों पर अपेक्षित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

***

ISA

(रिलीज़ आईडी: 2266745) आगंतुक पटल : 7

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English