News in Brief

IND vs SA Super 8 T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सुपर-8 का अभियान शुरू करने के लिए तैयार है. सूर्या एंड कंपनी अभी तक मेगा इवेंट में विजयरथ पर सवार नजर आ रही है. ग्रुप स्टेज में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया और अब वीकेंड पर सुपर-8 के पहले मैच में रोमांच का तड़का लगाती दिखेगी. मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच हाई स्कोरिंग होने की संभावना है क्योंकि दोनों टीमों के बीच टक्कर दो महीने पहले ही इस मैदान पर हुई थी, जिसमें 432 रन बने थे. 

भारत की धुआंधार बल्लेबाजी

टीम इंडिया की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर में इस मैदान पर रनों की बारिश देखने को मिली थी. भारतीय प्लेयर्स इस मैदान से पूरी तरह से वाकिफ हैं. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 231 रन टांग दिए थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 34, संजू सैमसन ने 37 रन ठोककर टीम को धांसू शुरुआत दी थी. असली तबाही तिलक वर्मा ने मचाई थी जिन्होंने महज 42 गेंद में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 73 रन ठोक डाले थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

हार्दिक पांड्या का 252 का स्ट्राइक रेट

मैच के हीरो हार्दिक पांड्या रहे थे जिन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका की लुटिया डुबो दी थी. हार्दिक ने 5 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से महज 25 गेंद में 63 रन की पारी खेली थी और एक विकेट भी अपने नाम किया था. इस बार भी हार्दिक अफ्रीका के इस जख्म पर कील ठोक सकते हैं. 231 रन के जवाब में अफ्रीकी टीम ने भी 200 का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन टी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक अफ्रीका ने इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है. इस टूर्नामेंट में इस स्टेडियम में अफ्रीका ने 3 में से दो मुकाबले खेले हैं जिसमें न्यूजीलैंड और कनाडा को शिकस्त दी है जबकि एक मैच टाई रहा.

ये भी पढ़ें.. बारिश से धुला मैच.. अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान? एक गलती..

टीम इंडिया को किससे रहना होगा सावधान? 

अब सवाल है साउथ अफ्रीका में ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जिससे टीम इंडिया को सावधान रहना होगा. ये प्लेयर क्विंटन डि कॉक हैं जिन्होंने पिछली बार भारत के खिलाफ इस मैदान पर ताबड़तोड़ 65 रन की पारी खेली थी. उनकी पारी के दम पर ही अफ्रीका ने 201 रन बनाए थे. डि कॉक को किसी का साथ नहीं मिला क्योंकि दूसरे छोर से अफ्रीकी टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर होती दिख रही थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 में दोनों टीमों के बीच टक्कर कितनी रोमांचक होती है.