
क्रिकेट जगत में आए दिन नए-नए रिकॉर्ड्स बनते रहते हैं.सबसे ज्यादा शतक जड़ने का महारिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम पर काबिज है. रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली उनके रिकॉर्ड के पीछे पड़े हैं, देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कोहली उनके रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या नहीं. बहरहाल आज हम बात कर रहे हैं इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने वाले दिग्गज प्लेयर के बारे में. इस फेहरिस्त में 1 से बढ़कर 1 स्टार प्लेयर का नाम शामिल है. हालांकि, गौर करने वाली बात ये है नंबर 2 पर कुमार संगकारा का नाम है, लेकिन लोग उनके बारे में ज्यादा बात नहीं करते है…
मास्टर ब्लास्टर नंबर 1
सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का महारिकॉर्ड भी क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के ही नाम पर है. उन्होंने सभी फॉर्मेट को मिलाकर ओवरऑल 664 मैचों की 782 पारियों में 164 अर्धशतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है. उनके आसपास भी इस मामले में कोई नहीं है.
कुमार संगकारा
दूसरे नंबर पर श्रीलंका क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक कुमार संगकारा का नाम है. उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले 594 मैचों की 666 पारियों में 153 अर्धशतक ठोकने का महारिकॉर्ड अपने नाम पर कायम किया है. संगकारा ने क्रिकेट जगत में जमकर रन बनाए हैं, लेकिन लोग उनके नाम पर ज्यादा बात नहीं करते हैं, बता दें कि वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले भी सचिन, कोहली के बाद नंबर 3 पर हैं.
जैक कैलिस
तीसरे स्थान पर क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर में से नंबर 1 जैक कैलिस का नाम है. दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस ने अपने करियर के दौरान महज 519 मैचों में 617 पारियों में 149 अर्धशतक ठोकने का रिकॉर्ड कायम किया है.
विराट कोहली
चौथे पायदान पर संयुक्त रूप से रिकी पोटिंग के साथ विराट कोहली का नाम है, हालांकि, कोहली अभी खेल रहे हैं. ऐसे में वह पोंटिंग का रिकॉर्ड बड़े ही आसानी से जल्द ही तोड़ देंगे. बता दें कि कोहली ने 558 मैचों में 625 पारियों में 146 अर्धशतक ठोकने का रिकॉर्ड कायम किया है. कोहली जल्द ही पोंटिंग, कैलिस और संगकारा को पीछे छोड़ सकते हैं.
रिकी पोंटिंग
लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर रिकी पोंटिंग का नाम है. पोंटिंग ने अपने करियर के दौरान ओवरऑल खेले 560 मैचों की 668 पारियों में 146 अर्धशतक जड़े हैं. विराट कोहली और पोंटिंग दोनों बराबरी पर हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं पोंटिंग.
ये भी पढ़ें:रिकॉर्ड्स की मशीन है ये दिग्गज… पिछले 5 टी20 विश्व कप के टॉप 5 स्कोरर, लिस्ट में स्टार खिलाड़ी का जलवा
