News in Brief

Jasprit Bumrah: न्यूजीलैंड की टीम जनवरी 2026 में भारत दौरे पर आ रही है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. वनडे इंटरनेशनल सीरीज 11 जनवरी से 18 जनवरी तक जबकि टी20 इंटरनेशनल सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी तक खेली जाएगी. जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेलेंगे. ऐसे में उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट में एक प्रचंड रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

बुमराह छुएंगे ‘500’ का जादुई आंकड़ा

जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में एक महारिकॉर्ड बना सकते हैं. 32 साल के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट में ‘500’ का जादुई आंकड़ा छूने के करीब हैं. जसप्रीत बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट का आंकड़ा छूने से सिर्फ 14 विकेट दूर हैं. फिलहाल जसप्रीत बुमराह के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 486 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है.

Add Zee News as a Preferred Source

कपिल देव और जहीर खान के एलीट क्लब में हो जाएगी एंट्री

जसप्रीत बुमराह अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 14 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो वह आसानी से इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट का आंकड़ा छू लेंगे. जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अभी तक 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 101 विकेट हासिल किए हैं. जसप्रीत बुमराह ने इसके अलावा टीम इंडिया के लिए 52 टेस्ट मैचों में 234 विकेट झटके हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अभी तक 89 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 149 विकेट हासिल किए हैं. भारत में केवल कपिल देव, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ही 500 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. जसप्रीत बुमराह के पास इस खास क्लब में शामिल होने का मौका है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1. अनिल कुंबले – 953 विकेट

2. रविचंद्रन अश्विन – 765 विकेट

3. हरभजन सिंह – 707 विकेट

4. कपिल देव – 687 विकेट

5. रवींद्र जडेजा – 634 विकेट

6. जहीर खान – 597 विकेट

7. जवागल श्रीनाथ – 551 विकेट

8. जसप्रीत बुमराह – 486 विकेट

9. मोहम्मद शमी – 462 विकेट

10. ईशांत शर्मा – 434 विकेट