Navid Afkari Death Sentence: ईरान में खामेनई की सत्ता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहा है. जनता को इसकी भारी कीमत भी चुकानी पड़ रही है. इसके बवाजूद लोग सड़कों पर उतरने से बिल्कुल नहीं कतरा रहे हैं. बीते दिनों ईरानी सरकार ने 26 साल के प्रदर्शनकारी इरफान सुल्तानी को गिरफ्तार कर लिया था. उन्हें फांसी की सजा सुनाई थी, हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों और सख्त तेवर के बाद उनकी सजा रोक दी गई है. वहीं उनसे सारे आरोप भी हटा दिए गए हैं. यह कोई पहली बार नहीं है जब ईरान ने किसी युवा को फांसी की सजा सुनाई है. इससे पहले साल 2020 में 27 साल के एक ईरानी रेसलर नाविद अफकारी को फांसी की सजा सुनाई गई थी.
नाविद अफकारी को सुनाई फांसी की सजा
अमेरिका के उस वक्त के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाविद को फांसी की सजा न देने की अपील की थी. उन्होंने ‘X’ पर लिखा था,’ ‘मैं ईरान के नेताओं का शुक्रगुजार रहूंगा अगर वे नाविद को क्षमा कर देते हैं और फांसी नहीं देते हैं.’ ईरान ने ट्रंप की इस अपील को खारिज करते हुए उन्हें फांसी की सजा दे दी थी. नाविद ने साल 2018 में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. इसके बाद से ही वह सरकार के टारगेट में थे. अफकारी ने बार-बार अपनी बेगुनाही का दावा किया था. उनपर किए गए मुकदमों को मानवाधिकार समूहों ने अन्यायपूर्ण बताया था.
ये भी पढ़ें- DNA: ईरान पर हमला लेकिन युद्ध से क्यों कतरा रहा अमेरिका? क्या है ट्रंप का खामेनेई पर ‘लिमिटेड अटैक’ प्लान
भावी ओलंपियन थे अफकारी
नाविद अफकारी शिराज शहर में पले-बढ़े थे. ये जगह अपनी संस्कृति और कविता के लिए काफी फेमस है. अफकारी बचपन से ही कुश्ती में काबिल थे. 17 साल की उम्र तक वह नेशनल कैंप तक पहुंच चुके थे. 23 साल की उम्र तक ट्रेनर्स उन्हें एक भावी ओलंपियन के तौर पर पहचानने लगे थे. अपनी ट्रेनिंग का खर्च उठाने के लिए वह दिन में मजदूरी करते थे और समय मिलने पर प्रैक्टिस करते थे. जहां उनकी मेहनत ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई तो वहीं इस प्रसिद्धि ने उन्हें निशाना भी बनाया.
ये भी पढ़ें- DNA: पेंटागन में अचानक क्यों बढ़ी पिज्जा की डिमांड? ईरान से क्या है बड़ा कनेक्शन
इन आरोपों को लेकर दी सजा
नाविद साल 2018 में ईरान को बढ़ती कीमतों और सख्त नियमों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल थे. इसके बाद उनके 2 भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर एक सिक्योरिट गार्ड की हत्या का आरोप लगाया. अफकारी का कहना था कि उन्हें यातना देकर झूठा बयान दिलवाया गया. वहीं एमनेस्टी इंटरनेशनल ने उनके मुकदमे को घोर अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि अफकारी को बचाव का मौका नहीं दिया गया. दुनियाभर में इसके खिलाफ आक्रोश के बावजूद अफकारी को मौत की सजा सुनाई गई. 12 सितंबर साल 2020 को अफकारी को शिराज में फांसी दी गई. उनके परिवार को आखिरी मुलाकात की अनुमति भी नहीं दी गई. अफकारी की फांसी की प्रक्रिया जल्दबाजी में की गई. इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र ने बाद में कहा कि बढ़ती अशांति के दौरान इस हत्या को एक चेतावनी के रूप में इस्तेमाल किया गया प्रतीत होता है.
