frances embassy history: 60 साल पहले, फ्रांसीसी सरकार ने बगदाद में एक आलीशान मकान किराए पर लिया था. यह मकान टीग्रिस नदी के किनारे स्थित था और इसे 1935 में यहूदी इराकी परिवार के दो भाई, एज्रा और खेदौरी ला वे ने बनाया था. मकान बड़ा, खूबसूरत और परिवार की पहचान का हिस्सा था. 1965 में फ्रांस ने इसे अपनी एम्बेसी बना लिया. परिवार का कहना है कि फ्रांस ने उनके साथ समझौते का उल्लंघन किया और उन्हें किराया देना बंद कर दिया है. इसके साथ ही, इराकी सरकार ने मकान जब्त कर लिया और यहूदी मालिकों को इसके अधिकार से वंचित कर दिया है. परिवार अब फ्रांस सरकार के खिलाफ 22 मिलियन डॉलर का मुकदमा कर रहा है. उनका तर्क है कि फ्रांस ने इराकी यहूदियों के खिलाफ बने कानूनों का लाभ उठाया और मकान से अपनी एम्बेसी चलाकर वित्तीय लाभ लिया है.
नुकसान की जिम्मेदारी इराक पर- फ्रांस
मायर ला वे, एज्रा के बेटे और परिवार के बचे हुए सदस्यों में से एक, कहते हैं कि उनके पिता ने मकान को बचाने के लिए फ्रांस को किराए पर दिया है. मायर का कहना है, “मेरे पिता परेशान थे. यह उनका घर था. उन्होंने इसे खुद बनाया और फिर उसे जब्त कर लिया गया.” उनका परिवार अब कई देशों में बिखर चुका है, लेकिन मकान की यादें हर किसी के लिए जीवित हैं. परिवार के वकील सोमवार को पेरिस की अदालत में फ्रांसीसी सरकार के खिलाफ केस पेश करेंगे. उनका कहना है कि फ्रांस को पुराने अपराध सुधारने और न्याय दिलाने के अपने सिद्धांतों के अनुसार यह मामला देखना चाहिए. हालांकि, फ्रांस सरकार ने दावा किया कि किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी इराक पर है. सरकार ने मामले को खारिज करने की मांग की है.
यह मामला इराक के यहूदी समुदाय के समस्या को भी दिखाने का काम करता है. 1941 से 1951 के बीच लगभग 130,000 यहूदी इराक छोड़कर चले गए थे. खेदौरी परिवार उन 900,000 यहूदियों में शामिल था, जिन्हें 1948 के बाद अरब और मुस्लिम देशों से निकाला गया था. वकीलों का कहना है कि यह मामला नाजी जर्मनी द्वारा लूटे गए यहूदी संपत्ति के मामलों के समान है, जहां परिवार को मुआवजा मिला है.
इराक के राजा ने बनाया था परिवार पर दबाव
मकान का निर्माण एज्रा और खेदौरी ने बहुत सोच-समझ कर किया था. इसमें क्लासिक कॉलम, बड़े पोर्च और खुली छत और बगीचे शामिल थे. परिवार के सदस्य एक ओर रहते और परिवार के अन्य सदस्य दूसरी ओर, सभी लोग छत और बगीचे में साथ होते थे और बाते किया करते थे. 1940 के दशक में, इराक में यहूदियों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और इजराइल की स्थापना के बाद स्थिति खराब हुई. इराक के राजा ने परिवार को वहां से हटने के लिए दबाव डाला.
परिवार के कुछ सदस्य कनाडा में बस गए और वहां बगदाद के मकान की तरह घर बनाए. इसके बावजूद दो सदस्य इराक में रुके और उन्होंने मकान की देखभाल की थी. 1964 में परिवार के एजेंट ने फ्रांस के साथ मकान के उपयोग के लिए समझौता किया. इसके बाद, फ्रांस ने मकान को अपनी एम्बेसी के रूप में लगातार इस्तेमाल किया था.
फ्रांस ने अवैध रूप से उठाया मकान का लाभ
फ्रांस सरकार का तर्क है कि इराकी कानूनों के मुताबिक मकान का इस्तेमाल किया गया और उन्होंने कानूनी रूप से सही काम किया. लेकिन परिवार का कहना है कि फ्रांस ने अवैध रूप से मकान का लाभ उठाया और परिवार के साथ अन्याय किया. युवा पीढ़ी ने घर की कहानियां सुनीं लेकिन कभी इसे देखा नहीं. फिलिप खज्जाम, एज्रा का पोता, कहते हैं, “मैंने केवल तस्वीरें देखी हैं, लेकिन यह घर मेरे लिए हर रोज जिंदा है.”
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हाल ही में यहूदियों के खिलाफ बने कानून के ऊपर कड़े रुख अपनाने का वादा किया है. उन्होंने कहा है कि फ्रांस पुराने अन्याय को सुधारने में मदद करेगा है. लेकिन अगर ला वे परिवार का मामला नहीं सुलझाया गया, तो यह वादा सवालों के घेरे में आ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला कानूनी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण है, लेकिन नैतिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें: क्या है मुस्लिम ब्रदरहुड? अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी संगठन; UAE खुश, तुर्की के लिए बड़ा झटका
