News in Brief

इस्‍पात मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

इस्पात मंत्रालय 27 मई को इस्पात आयात के मुद्दों पर ‘ओपन हाउस’ आयोजित करेगा

प्रविष्टि तिथि: 25 MAY 2026 8:21PM by PIB Delhi

इस्पात मंत्रालय 27 मई, 2026 को वर्चुअल माध्यम (ऑनलाइन) से इस्पात के आयात से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए एकओपन हाउसका आयोजन करेगा। कंपनियाँ और एसोसिएशन इस ओपन हाउस में सिम्स/ सरल सिम्स/ क्यूसीओ छूट से संबंधित अपनी समस्याएँ या मुद्दे प्रस्तुत कर सकते हैं। इस ओपन हाउस में भाग लेने और उपरोक्त तिथि पर एक निश्चित टाइम स्लॉट (समय) प्राप्त करने के लिए tech-steel[at]nic[dot]in पर ईमेल भेजा जा सकता है।

ईमेल भेजते समय निम्नलिखित जानकारी शामिल की जा सकती है:

  • कंपनी/एसोसिएशन का नाम
  • उद्योग और उत्पाद का प्रकारऑटो/एयरोस्पेस/टेलीकॉम/रक्षा, आदि।
  • मुद्दा किससे संबंधित हैसिम्स/सरल सिम्स/क्यूसीओ छूट
  • सिम्स/सरल सिम्स/क्यूसीओ छूट आवेदन का संदर्भ (यदि कोई हो)
  • मुद्दे का संक्षिप्त विवरण (अधिकतम 50 शब्द)
  • प्रतिभागी का नाम और पद (किसी तीसरे पक्ष के प्रतिनिधित्व की अनुमति नहीं है)
  • प्रतिभागी का संपर्क विवरण (मोबाइल नंबर और ईमेल)
  • विशिष्ट समय सारणी और मीटिंग का लिंक यथासमय साझा किया जाएगा।

यह सलाह दी जाती है कि इस्पात आयात के लिए सिम्स/सरल सिम्स/क्यूसीओ छूट से संबंधित मुद्दों वाली कोई भी कंपनी या एसोसिएशन निश्चित टाइमस्लॉट प्राप्त करने के लिए 26 मई, 2026 को शाम 5:00 बजे तक उपरोक्त ईमेल पर अपना अनुरोध भेज दें।

****

पीके / केसी / केजे

(रिलीज़ आईडी: 2265169) आगंतुक पटल : 26

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English