Tulsi Gabbard: अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गैबार्ड ने सार्वजनिक चर्चा के दौरान इस्लामी विचारधारा को अमेरिकी स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा बताया. उन्होंने इसे राजनीतिक इस्लाम के रूप में परिभाषित किया और जोर देकर कहा कि यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता और संविधान की नींव के साथ असंगत है. गैबर्ड ने धार्मिक स्वतंत्रता और इस्लामवाद के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि राजनीतिक इस्लाम जिसे उन्होंने इस्लामी कट्टरपंथ के रूप में वर्णित किया कानून या हिंसा के माध्यम से अमेरिकी समाज में अपने सिद्धांत थोपने का प्रयास करता है. उन्होंने पैटर्सन, न्यू जर्सी और ह्यूस्टन जैसी जगहों के उदाहरण दिए जहां राजनीतिक इस्लाम के रुझान देखे जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका: जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, हमलावरों ने 10 लोगों को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
हमारी स्वतंत्रता जन्मजात: तुलसी गैबार्ड
तुलसी गैबार्ड ने कहा कि जब हम इस्लामी कट्टरपंथ के खतरे की बात करते हैं तो व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आजादी बनी नहीं रहती. यह हमारे राष्ट्र की स्वतंत्रता की बुनियाद के साथ पूरी तरह असंगत है. हमारी स्वतंत्रता जन्मजात है और ये किसी और से नहीं आती. गैबर्ड के बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं जिस पर समर्थन और आलोचना दोनों देखने को मिल रही है.
गैबार्ड ने कहा कि जब हम यह समझते हैं कि हमारी स्वतंत्रता ईश्वर से आती है किसी और से नहीं तब हम इस्लामी विचारधारा के खतरे की गंभीरता को समझते हैं. उन्होंने कहा कि असल बात यह है कि जब हम इस्लामी कट्टरपंथ के खतरे की बात करते हैं आजादी जैसी कोई चीज नहीं रह जाती. समर्थकों ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और संवैधानिक मुद्दे के रूप में सराहा जबकि आलोचकों ने कहा कि व्यापक सामान्यीकरण मुस्लिम समुदायों को कलंकित कर सकता है. गैबर्ड ने स्पष्ट किया कि उनकी आलोचना राजनीतिक इस्लाम और चरमपंथ पर केंद्रित है न कि इस्लाम धर्म या मुसलमानों पर.
