न्यूजीलैंड में एक और ‘भारत विरोधी’ विरोध प्रदर्शन हुआ है. साउथ ऑकलैंड में शनिवार (20 दिसंबर) को एक सिख समुदाय के धार्मिक जुलूस को एक ईसाई कट्टरपंथी संगठन से जुड़े प्रदर्शनकारियों के एक ग्रुप ने रोक दिया था. ‘ट्रू पैट्रियट्स ऑफ़ न्यूज़ीलैंड’ नाम के एक ग्रुप के लगभग 30 से 50 सदस्यों ने ग्रेट साउथ रोड पर एक गुरुद्वारे से लौट रहे सिख ‘नगर कीर्तन’ का रास्ता रोक दिया था. ये प्रदर्शनकारी विवादित धार्मिक और सियासी हस्ती ब्रायन तमाकी की अगुवई वाले डेस्टिनी चर्च से जुड़े थे. सिख समुदाय के इस नगर कीर्तन को रोकने के लिए इन प्रदर्शनकारियों ने ‘ये भारत नहीं न्यूजीलैंड है…’ और ‘न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड ही रहने दो…’ के नारे लगाए. उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ‘एक सच्चा भगवान’ और ‘जीसस’ जैसे नारे भी लगाए.
यह भी पढ़ेंः अब जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की मौत; 20 लोग घायल
