
Happy New Year 2026: बस कुछ ही घंटों में हम 2025 को छोड़कर 2026 में पहुंच जाएंगे. जैसे ही घड़ी की सुई 12 के नंबर को क्रॉस करेगी एक नए कैलेंडर की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में एक साथ कैलेंडर नहीं बदलता है. जरूरी नहीं की भारत में 2026 आ गया तो तभी पूरी दुनिया नया साल के जश्न में डूब जाएगी. दरअसल, हर देश का अपना टाइम जोन होता है. ऐसे में ये जानना भी दिलचस्प है कि सबसे पहले नया साल कहां पर आता है.
किस देश में सबसे पहले आएगा नया साल?
पूरी दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती (Kiribati) के किरीटीमाटी द्वीप पर हो चुका है. दरअसल, किरिबाती (Kiribati) प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा द्वीपीय देश है. ये अपनी भौगोलिक स्थिति के चलते दुनिया में सबसे पहले नया साल मनाने के लिए जाना जाता है.
क्यों सबसे पहले आता है नया साल?
दरअसल, ये इलाका UTC+14 टाइम जोन में आता है. जो कि दुनिया का सबसे आगे चलने वाला टाइम जोन है. जैसे ही यहां 1 जनवरी 2026 की शुरुआत होती है उस समय बाकी दुनिया 2025 में ही जी रही होती है. भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे वहां रात के 12 बज गए और नये साल की शुरुआत हो गई. करीब 41 देश ऐसे हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत कर रहे हैं. किरिबाती के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न मनाया जाएगा और जैसे जैसे टाइम जोन आगे बढ़ेगा और सभी देशों में रात के 12 बजते चले जाएंगे पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब जाएगी.
यह भी पढ़ें: लड़की से रशियन लैंग्वेज सीखने लगे अनिरुद्धाचार्य महाराज, पंडाल में ही शुरू हो गई लैंग्वेज क्लास
सबसे आखिर में कहां मनाया जाएगा नया साल?
जब हम सबसे पहले नया साल मनाने की बात कर रहे हैं तो ये जानना भी जरूरी है कि ऐसा कौन सा देश है जहां पर सबसे बाद में नया साल मनाया जाएगा. आपको बता दें कि दुनिया में सबसे आखिर में नया साल अमेरिका के हाउलैंड आइलैंड और बेकर आइलैंड में मनाया जाता है. ये आइलैंड UTC-12 टाइम जोन में आते हैं.
Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो के आधार पर बनाई गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
