Iran: ईरान इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहा है. हालात कुछ ठीक नहीं है, लोग सड़कों पर उतर आए हैं. खामनेई के करीबी इस गुस्से के पीछे अमेरिका और इजरायल को बता रहे हैं. उनका कहना है कि ये दुश्मनों के इशारे पर हो रहा है. इसी बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को हाल के दिनों में ईरान को टारगेट करने के कई मिलिट्री ऑप्शन के बारे में जानकारी दी गई है.
ट्रंप को मिली जानकारी
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप को दिए गए ऑप्शन में तेहरान में कुछ खास जगहों पर टारगेटेड स्ट्राइक शामिल हैं, जिसमें सरकार के इंटरनल सिक्योरिटी सिस्टम से जुड़े नॉन-मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल हैं. ये ब्रीफिंग इमरजेंसी प्लानिंग का हिस्सा हैं, क्योंकि एडमिनिस्ट्रेशन ईरानी अधिकारियों द्वारा आगे की हिंसा को रोकने के लिए डिप्लोमैटिक, इकोनॉमिक और मिलिट्री तरीकों का मूल्यांकन कर रहा है. इससे पहले, ट्रंप ने कहा था कि यूनाइटेड स्टेट्स मिडिल-ईस्ट देश की मदद करने के लिए तैयार है, जो पहले कभी नहीं देखी गई. साथ ही कहा था कि ईरान आजादी की ओर देख रहा है.
अपडेट जारी है…
