Air India Pilot Detained: कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक पायलट को हिरासत में ले लिया गया. बताया जा रहा है कि उड़ाने भरने से पहले पायलट के मुंह से शराब की गंध आ रही थी. इसके चलते फ्लाइट में भी देरी हुई. पायलट को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट उड़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. यह घटना क्रिसमस से पहले ठीक 23 दिसंबर 2025 की है. एयर इंडिया की ओर से पायलट को हिरासत में लेने की जानकारी दी गई. 

पायलट ने पी शराब 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैंकूवर एयरपोर्ट के ड्यूटी फ्री स्टोर के एक कर्मचारी ने पायलट को शराब पीते हुए देखा या शराब खरीदते समय उसकी गंध महसूस की. इसकी जानकारी उसने बाद में कनाडाई अधिकारियों को दी. अधिकारियों ने पायलट का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया, जिसमें वह फेल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया, हालांकि एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि पायलट को तब हिरासत में लिया गया जब कनाडाई अधिकारियों ने उसे ड्यूटी के लिए अनुपयुक्त बताया. 

ये भी पढ़ें- समंदर की वो जगह, जहां से करीब है स्पेस स्टेशन है लेकिन नहीं मिलेगा धरती का कोना  

Add Zee News as a Preferred Source

 

फ्लाइट में हुई देरी 

एयरलाइन ने बताया,’ 23 दिसंबर 2025 को वैंकूवर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI186 में उड़ान भरने से ठीक पहले देरी हो गई, क्योंकि कॉकपिट क्रू के एक सदस्य को विमान से उतार दिया गया था. कनाडाई अधिकारियों ने पायलट को उसकी ड्यूटी के लिए मौजूदगी पर चिंता जताई, जिसके बाद क्रू मेंबर को आगे की पूछताछ के लिए ले जाया गया. सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के मुताबिक एक वैकल्पिक पायलट को फ्लाइट ऑपरेशन के लिए ड्यूटी पर लगाया गया, जिसके कारण देरी हुई.’ 

ये भी पढ़ें- ईरान के खिलाफ जंग की तैयारी में उतरा अमेरिका? ईरानी राष्ट्रपति ने कर दिया इशारा; ट्रंप-नेतन्याहू चल रहे चाल  

 

एयर इंडिया का बयान 

इसमें आगे कहा गया,’ एयर इंडिया अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है और स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है. जांच प्रक्रिया के दौरान पायलट को फ्लाइट फंक्शन से हटा दिया गया है. एयर इंडिया लागू नियमों और विनियमों के किसी भी उल्लंघन के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाती है. जांच के परिणाम आने तक किसी भी नियम के उल्लंघन पर कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी.’ कंपनी ने लिखा,’ सुरक्षा सर्वोपरि एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है.’