News in Brief

Mohammed Shami: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम इंडिया के स्क्वॉड से ड्रॉप होने के बाद मोहम्मद शमी चर्चा में बने हुए हैं. किसी के पास जवाब नहीं है कि शमी को आखिर क्यों ड्रॉप किया गया जब वह डोमेस्टिक में धमाकेदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. शमी ने ड्रॉप होने के कुछ घंटे पहले ही अपना एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने उतार-चढ़ाव का जिक्र किया. दरअसल, ये एक वीडियो है जिसमें शमी ने 2025 का पूरा फ्लैशबैक दिखाया है. 

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार

2025 की शुरुआत मोहम्मद शमी के लिए शानदार रही थी. उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 4 मैच में 9 विकेट अपने नाम किए और भारत की तरफ से टूर्नामेंट में टॉप विकेट टेकर थे. लेकिन इसके बाद भी उन्हें पूरे साल मौका ही नहीं मिला. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से ड्रॉप रहे. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह के रेस्ट के बाद भी उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है. उनके स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को तरजीह दी गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

शमी ने किया था ये पोस्ट

मोहम्मद शमी ने 2025 के फ्लैशबैक में सेलेक्टर्स को आईना दिखाने की कोशिश की है. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन और जीत की यादें डाली हैं. इसके अलावा शमी ने अपनी कड़ी मेहनत भी दिखा दी है. उन्होंने कैप्शन में लिखा,  ‘2025 हमेशा खास रहेगा – उतार-चढ़ाव, सीखना, और ऐसे पल जो हमेशा याद रहेंगे। सभी सपोर्ट के लिए धन्यवाद.’

ये भी पढे़ं: नाम बड़े, किस्मत छोटी…सेलेक्टर्स ने दिया धोखा,T20 वर्ल्ड कप से कटा 5 दिग्गजों का पत

10 मैच में झटके 23 विकेट

इन दिनों मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं जिसके चलते 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी वापसी तय मानी जा रही थी. उन्होंने पिछली 10 पारियों में 23 विकेट अपने नाम किए. लेकिन इसके बाद भी सेलेक्टर्स ने उन्हें ड्रॉप करने का फैसला किया है. ऐसे में शमी का करियर अब खतरे में दिख रहा है.