
संचार मंत्रालय

उपग्रह संचार नेटवर्क प्राधिकरण और उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटन ढांचे पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रति-टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
प्रविष्टि तिथि: 07 MAY 2026 12:04PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 8 अप्रैल 2026 को उपग्रह संचार नेटवर्क प्राधिकरण और उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटन ढांचे पर एक परामर्श पत्र जारी किया। इस परामर्श पत्र में शामिल मुद्दों पर लिखित टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथियां क्रमशः 6 मई 2026 और 20 मई 2026 तय की गईं थी।
हालांकि, उद्योग संघों और अन्य हितधारकों द्वारा समय सीमा बढ़ाने के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, ट्राई ने नियत तारीखों को संशोधित कर इसे क्रमशः 13 मई 2026 और 27 मई 2026 तक बढ़ा दिया है।
टिप्पणियां/प्रति-टिप्पणियां advmn@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। अधिक जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए, श्री अखिलेश कुमार त्रिवेदी, सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग), ट्राई से +91-11-20907758 पर संपर्क किया जा सकता है।
***
पीके/केसी/बीयू/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2258640) आगंतुक पटल : 14
