
उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि: 17 APR 2026 11:47AM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के जननायक स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 99वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Paid respects to former President of India, Dr. Sarvepalli Radhakrishnan, on his death anniversary – an eminent philosopher, distinguished statesman, and one of India’s greatest teachers.
A guiding light in the fields of education and philosophy, Dr. Radhakrishnan dedicated his… pic.twitter.com/ESO2UwNmSZ
— Vice-President of India (@VPIndia) April 17, 2026
उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया और दिवंगत नेता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Vice President Shri C. P. Radhakrishnan paid floral tributes to former Prime Minister Chandra Shekhar ji on his birth anniversary and attended a prayer meeting held at Jannayak Sthal, New Delhi today. pic.twitter.com/8cnnwrkhaQ
— Vice-President of India (@VPIndia) April 17, 2026
श्री चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता, निडर सांसद और लोकतांत्रिक मूल्यों के अडिग समर्थक थे। उन्होंने कहा कि श्री चंद्रशेखर सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतीक थे और वे सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकता के आदर्शों के प्रति पूर्णरूप से प्रतिबद्ध रहे।
इस अवसर के महत्व का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र उनके शताब्दी वर्ष की शुरुआत कर रहा है, ऐसे में यह उनके द्वारा संजोए गए सिद्धांतों- साहस, सादगी और राष्ट्र के कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता- को बनाए रखने के सामूहिक संकल्प को नवीनीकृत करने का एक अवसर है।
उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि श्री चंद्रशेखर की विरासत आने वाली पीढ़ियों को सत्यनिष्ठा और दृढ़ विश्वास के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
***
पीके/केसी/एसएस/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2252894) आगंतुक पटल : 6

