
उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति ने प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता भरतिराजा के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2026 1:41PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता भरतिराजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Deeply saddened by the passing of veteran filmmaker “Iyakkunar Imayam” Thiru. Bharathiraja.
A visionary storyteller, he revolutionized Tamil cinema by bringing the soul of rural India and the depth of human emotions to the silver screen with remarkable authenticity. Through his… pic.twitter.com/NyRuGgMtt3
— Vice-President of India (@VPIndia) June 10, 2026
अपने संदेश में श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि भरतिराजा एक दूरदर्शी कहानीकार थे, जिन्होंने ग्रामीण भारत की आत्मा और मानवीय भावनाओं की गहराई को उल्लेखनीय प्रामाणिकता के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लाकर तमिल सिनेमा में क्रांति ला दी।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि अपनी विशिष्ट सिनेमाई भाषा, अविस्मरणीय पात्रों और कालजयी फिल्मों के माध्यम से भरतिराजा ने भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी और फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की पीढ़ियों को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि भरतिराजा का निधन सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उन्होंने शोक संतप्त परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और विश्व भर में फैले इस महान फिल्म निर्माता के अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
தமிழ்த் திரையுலகில் புதுப் பாதையை உருவாக்கிய, இயக்குநர் இமயம் திரு.பாரதிராஜா அவர்களின் மறைவுச் செய்தி மிகுந்த வேதனையளிக்கிறது.
கிராமிய வாழ்வையும் மனித உணர்வுகளையும் இயல்பாகவும் உயிரோட்டமாகவும் திரையில் கொண்டு வந்த முன்னோடி படைப்பாளி அவர். தனது தனித்துவமான கதை சொல்லல், மறக்க… pic.twitter.com/bc67I04XU6
— Vice-President of India (@VPIndia) June 10, 2026
****
पीके/केसी/एसकेएस/केके
(रिलीज़ आईडी: 2271288) आगंतुक पटल : 9
