
उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि: 17 FEB 2026 11:01AM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति भवन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Vice President Shri C.P. Radhakrishnan paid floral tributes to Bharat Ratna Karpoori Thakur on his death anniversary at Uprashtrapati Bhavan today. pic.twitter.com/3jUpVp1GYG
— Vice-President of India (@VPIndia) February 17, 2026
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने श्री कर्पूरी ठाकुर को एक सच्चे ‘जन नायक’ के रूप में याद किया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, वंचितों के सशक्तिकरण और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया।
उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगी।
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि |
एक सच्चे जननायक के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, वंचितों के सशक्तिकरण तथा लोकसेवा को समर्पित किया।
सादगी, ईमानदारी और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता… pic.twitter.com/weOKAW8cw9
— Vice-President of India (@VPIndia) February 17, 2026
पीके/केसी/एके/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2229018) आगंतुक पटल : 15

