
IND W vs SL W: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेल रही है. इस मैच में टीम की प्लेइंग-XI में 4 बड़े बदलाव देखने को मिले. कुछ बड़े नाम रेस्ट पर रहे जिसमें स्टार स्मृति मंधाना भी शामिल रहीं. उनके स्थान पर गुनालन कमलिनी का टी20 डेब्यू हुआ, जिनका नाम अभी तक शायद ही किसी क्रिकेट फैन ने सुना हो. हालांकि, वह अपने पहले मैच में महज 12 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन 2025 उनके लिए शानदार रहा.
कौन हैं कमलिनी?
17 साल की कमलिनी अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद से ही सेलेक्टर्स के रडार में आ गईं थीं. पिछले मैच में 80 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं मंधाना जिन्हें चौथे टी20 के अंत में कुछ परेशानी महसूस हुईं. आखिरी मैच में टीम मैनेजमेंट ने रिस्क न लेते हुए उन्हें रेस्ट दिया और उनकी जगह कमलिनी को मौका दिया. ये वही नाम है जिसपर महिला प्रीमियर लीग के पिछले ऑक्शन में 1.6 करोड़ की बोली लगी थी और सभी का ध्यान खींचा था.
U19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन
कमलिनी ने इस साल की शुरुआत में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. 7 पारियों में कमलिनी के बल्ले से 143 रन देखने को मिले थे, जिसमें एक 56 रन की नाबाद पारी शामिल थी. वहीं, WPL 2025 के ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये में अपने खेमें में शामिल किया. इससे पहले उन्होंने सबसे कम उम्र की प्लेयर बनकर रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने 16 साल 213 दिन में 23 साल की उम्र में अपना WPL डेब्यू किया था. इस बार मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने उन्हें रिटेन किया.
ये भी पढे़ं..टेस्ट में टीम इंडिया की डूबती नैया को पार लगाएंगे हार्दिक पांड्या? वापसी की उठी मांग
आखिरी मैच में लड़खड़ाई टीम इंडिया
आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया. भारत ने 100 के स्कोर से पहले ही अपने 5 बल्लेबाजों को खो दिया था. लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला और 68 रन की पारी खेलते हुए टीम को 175 के स्कोर तक पहुंचा दिया. कप्तान कौर के अलावा अमनजोत ने 21 रन की पारी खेली. अंत में अरुंदती रेड्डी ने महज 11 गेंद में 4 चौकों और 1 छक्के के दम पर 27 रन ठोक टीम के स्कोर को बूस्ट किया.
