
प्रधानमंत्री कार्यालय

एआई इम्पैक्ट समिट में आयोजित सीईओ राउंडटेबल में प्रधानमंत्री ने जि़म्मेदार एआई के प्रति वैश्विक वचनबद्धता को रेखांकित किया
प्रविष्टि तिथि: 19 FEB 2026 10:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में आयोजित सीईओ राउंडटेबल के परिणामों का स्वागत किया, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र के अग्रणी हितधारक एकत्र हुए।
चर्चाएँ गहन एवं भविष्योन्मुख रहीं, जिनमें ध्यान मुख्यत: जि़म्मेदार तरीके से एआई का विस्तार करने, वैश्विक सहयोग सुदृढ़ करने तथा विकास के अवसरों को साकार करने पर केंद्रित रहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मानव प्रगति और सतत् विकास के लिए एआई के उपयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता देखना सुखद था।
एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:
“एआई इम्पैक्ट समिट में आयोजित सीईओ राउंडटेबल में एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचार की दुनिया से विभिन्न हितधारक एकत्र हुए। चर्चाएँ गहन एवं भविष्योन्मुख रहीं, जिनमें ध्यान मुख्यत: उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से एआई का विस्तार करने, वैश्विक सहयोग सुदृढ़ करने तथा विकास के अवसरों को साकार करने पर केंद्रित रहा।”
मानव प्रगति और सतत् विकास के लिए एआई के उपयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता देखना सुखद था।”
The CEO Roundtable at the AI Impact Summit brought together various stakeholders from the world of AI, technology and innovation. The discussions were insightful and forward-looking, focused on scaling AI responsibly, strengthening global collaboration and unlocking opportunities… pic.twitter.com/ZFbrfksL86
— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2026
***
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2230581) आगंतुक पटल : 14

