News in Brief

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हुए तीन दिन ही बीते हैं और कुछ टीमों में इंजरी बड़ी टेंशन बन चुकी है. भारतीय टीम के लिए हर्षित राणा के वर्ल्ड कप से बाहर होने की खबर ठंडी ही पड़ी थी कि एक और दिग्गज खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. वो खिलाड़ी जो इस वर्ल्ड कप में टॉप विकेट टेकर साबित हो सकता था. पहले ही मैच में इस गेंदबाज ने 3 विकेट लेकर धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन किस्मत ने ऐसा क्रूर खेल दिखाया कि पूरे टूर्नामेंट से ही इस प्लेयर का पत्ता कट गया है. 

कौन है ये मैच विनर?

हम जिस प्लेयर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर वानिंदु हसरंगा हैं. हसरंगा अपने दम पर मैच को कभी पलटने का माद्दा रखते हैं. मौका आने पर चौके-छक्के भी जमाते हैं. इस बार वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में हो रहा है जहां स्पिनर्स को बड़ा फायदा मिलता है. ऐसे में हसरंगा नाम टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में हो सकता था. लेकिन ईएसपीएन की रिपोर्ट में पता लगा कि हसरंगा वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

आयरलैंड के खिलाफ शानदार रहा प्रदर्शन

आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में हसंरगा ने 3/25 के शानदार ओपनिंग परफॉर्मेंस दिया था. इसके बावजूद, स्टार लेग-स्पिनर की हैमस्ट्रिंग की चोट बढ़ गई है, जिसके लिए पहले कई सर्जरी की जरूरत पड़ी है. रिपोर्ट्स में पता चला कोलंबो में उनके स्पेल के दौरान चोट बढ़ गई, जिससे श्रीलंकाई कैंप में उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी को फाइनल करने के लिए समय की कमी हो गई. 

ये भी पढे़ं.. ईशान किशन का क्या कसूर… BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्यों काटा पत्ता? जानें वजह

कौन कर सकता है रिप्लेस?

श्रीलंका के ऑलराउंडर दुशान हेमंथा दुनिया के सबसे खतरनाक T20 बॉलर की बड़ी कमी को पूरा करने के लिए पहले से ही स्टैंडबाय पर हैं. लेकिन निश्चित तौर पर हसरंगा की कमी टीम को खलने वाली है. हसरंगा के टी20 आंकड़े देखें तो वह अपने 100वें टी20 मैच के करीब थे लेकिन अब उन्हें इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा. उन्होंने अभी तक 95 टी20 मुकाबलों में 807 रन जबकि 154 विकेट झटके हैं.