ट्रंप के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीवन मिलर की पत्नी केटी मिलर ने X पर ग्रीनलैंड का मैप अमेरिकी झंडे से ढककर ‘SOON’ कैप्शन दिया है. ये पोस्ट वेनेजुएला पर अमेरिकी ऑपरेशन के बाद आई है. जिसके बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है, अब सबकी नजर इस बात पर है कि आखिर निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद अब अमेरिका किस देश पर हमला करने जा रहा है.