News in Brief

विद्युत मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन प्रश्नोत्तरी 2026-27 का आयोजन 17 सितंबर को मुंबई में होगा

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2026 3:28PM by PIB Delhi

भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी – एनटीपीसी लिमिटेड – ने इंजीनियरिंग और प्रबंधन कार्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन प्रश्नोत्तरी 2026-27 के मुंबई क्षेत्रीय चरण में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह प्रश्नोत्तरी एक राष्ट्रीय स्तर की पहल है, जिसका उद्देश्य युवा विद्यार्थियों में ज्ञान, जिज्ञासा, विश्लेषणात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

मुंबई क्षेत्रीय चरण का आयोजन 17 सितंबर, 2026 को भारत रत्नम – मेगा सीएफसी, गेट संख्‍या 4 एवं 5, छठी मंजिल, एसईईपीजेड विशेष आर्थिक क्षेत्र, अंधेरी (पूर्व), मुंबई – 400096 में किया जाएगा।

इस वर्ष की प्रश्नोत्तरी का विषय है – “व्‍यवसाय और प्रबंधन की दुनिया से जुड़ी हर चीज”। इस प्रतियोगिता में व्‍यवसाय और प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभागियों के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक टीम में दो विद्यार्थी होंगे।

क्षेत्रीय चरण की शुरुआत लिखित चरण से होगी, जिसके बाद शीर्ष छह टीमों के लिए मंच पर मल्टीमीडिया क्षेत्रीय फिनाले आयोजित किया जाएगा। मुंबई क्षेत्रीय चरण की शीर्ष दो टीमें राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई करेंगी।

क्षेत्रीय चरण की विजेता टीम को 60,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 40,000 रुपये और 20,000 रुपये दिए जाएंगे। चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 8,000-8,000 रुपये दिए जाएंगे। प्रश्नोत्तरी में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को दर्शक पुरस्कार दिए भी जाएंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम को 1,00,000 रुपये, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 60,000 रुपये और 40,000 रुपये मिलेंगे। अन्य क्वालीफाई करने वाली टीमों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इस प्रतियोगिता के लिए कोई पंजीकरण या भागीदारी शुल्क नहीं है और संस्थान कई टीमों को नामांकित कर सकते हैं। विद्यार्थी निर्धारित पंजीकरण लिंक के माध्यम से अथवा अपनी जानकारी electronquiz2025@ntpc.co.in पर भेजकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2026 है।

एनटीपीसी वर्ष 2004 से इलेक्ट्रॉन प्रश्‍नोत्‍तरी का आयोजन कर रहा है। ये पहल विद्यार्थी समुदाय से जुड़ने तथा युवा प्रतिभाओं को अपने ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमताओं और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाने के अवसर प्रदान करने के एनटीपीसी के प्रयासों का हिस्‍सा है।

****

पीके/केसी/आईएम/केके

(रिलीज़ आईडी: 2306411) आगंतुक पटल : 10

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi