शनिवार (3 दिसंबर) को अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला बोल दिया और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को बंदी बनाकर उठा लाया. अमेरिका के इस कदम के बाद जहां पूरी दुनिया में उसकी थू-थू हो रही है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पारा अभी भी थमा नहीं है. वेनेजुएला के बाद ट्रंप ने मेक्सिको, क्यूबा, कोलंबिया सहित अपने साथी देश रहे डेनमार्क और ग्रीन लैंड को भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दे दी है. एक तरह से ट्रंप ने इन सभी देशों को अपने निशाने पर रखा है. शनिवार को ट्रंप ने वेनेजुएला पर जो कार्रवाई की है उसको लेकर दुनिया भर के देशों ने अमेरिका की निंदा की है.
शनिवार को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे ही दिन लैटिन अमेरिकी देशों क्यूबा, मेक्सिको, और कोलंबिया को चेतावनी दे दी है. ट्रंप ने धमकी भरे संदेश में कहा कि अगर ये देश भी नहीं सुधरे तो इन देशों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इन देशों पर नशीली ड्रग्स बनाने और कार्टेल को पनाह देने का भी आरोप लगाया. फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने वेनेजुएला ऑपरेशन पर बातचीत करते हुए क्यूबा को लेकर कहा कि वह भी एक नाकाम देश है. हमें उसके बारे में भी बातचीत करने की जरूरत है.
ट्रंप के अगले निशाने पर कोलंबिया, क्यूबा या ईरान?
वेनेजुएला पर हुए अमेरिकी एक्शन के बाद से कोलंबिया भी भयभीत हो चुका है. कोलंबिया ने अमेरिका की इस कार्रवाई पर गहरी चिंता जताई है. कोलंबिया ने कई दक्षिण अमेरिकी देशों से बातचीत में कहा है कि वेनेजुएला पर हुआ ये अमेरिकी हमला हमारी क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन चुका है. ऐसे में पड़ोसी देशों की संप्रभुता को बड़ा खतरा है. कोलंबिया ने कहा कि अगर ट्रंप के टारगेट पर सिर्फ मादुरो ही था तो इसके लिए तो अमेरिका के पास वैकल्पिक उपाय भी थे.इसके बावजूद भी अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की. आपको बता दें कि कोलंबिया लैटिन अमेरिका का देश है. जब कोलंबिया ने अमेरिका के वेनेजुएला पर एक्शन को लेकर विरोध किया था तब ट्रंप ने वहां के प्रेसीडेंट को धमकाते हुए कहा था कि पहले वो खुद को देखें फिर दूसरों की चिंता करें. इसके अलावा ट्रंप ने ईरान और क्यूबा को भी धमकी दे रखी है.
डेनमार्क और ग्रीनलैंड जैसे दोस्तों को भी नहीं बख्शेगा अमेरिका?
ऐसा नहीं है कि अमेरिका सिर्फ अपने विरोधियों को ही ठिकाने लगाने की फिराक में है. अमेरिका को अपने सहयोगी देशों को भी नहीं बख्शने की मूड में बैठा है. अमेरिका को सहयोग करने वाले देश डेनमार्क, ग्रीनलैंड सहित यूक्रेन और पाकिस्तान के लिए भी उसकी नियत सही नहीं है. डेनमार्क और ग्रीनलैंड जैसे देश भी अमेरिकी विदेश नीति के संभावित विस्तार में आते दिखाई दे रहे हैं. डेनमार्क की रक्षा खुफिया एजेंसी ने हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट में अमेरिका को अपने सहयोगी के रूप में नहीं बल्कि एक संभव खतरे के रूप में लिस्टेड किया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका अब अपनी ताकत का उपयोग न सिर्फ विरोधियों के लिए बल्कि अपने सहयोगी देशों के खिलाफ अपनी मनमानी थोपने के लिए कर रहा है. ग्रीनलैंड को लेकर भी अमेरिका ने साफ कर दिया था कि वो उसे अमेरिका का हिस्सा बनाना चाहते हैं.
यूक्रेन और पाकिस्तान पर भी अमेरिका की नीयत साफ नहीं
डेनमार्क और ग्रीनलैंड के अलावा यूक्रेन और पाकिस्तान को लेकर भी अमेरिका की नियत ठीक नहीं दिखाई देती है. यूक्रेन को रूस जैसे बड़े और ताकतवर देश के खिलाफ उकसाने के पीछे सिर्फ और सिर्फ अमेरिका का हाथ माना जा रहा है. क्योंकि यूक्रेन को आर्थिक और हथियारों की मदद लगातार नेटो द्वारा की जा रही है. नेटो देश अमेरिका की छत्रछाया में रहते हैं. जब यूक्रेन का रूस के साथ युद्ध शुरू हो गया और रूस अब युद्ध में पीछे नहीं हट रहा है तो अमेरिका ने भी यूक्रेन के पीछे से हाथ खींच लिए. ठीक इसी तरह से अमेरिका पिछले कई दशकों से पाकिस्तान को भारत के खिलाफ लगातार उकसा कर माहौल बिगाड़ता रहता था. साल 2014 के बाद जब से भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से पाकिस्तान को भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब मिलने लगे और भारत के कड़े एक्शन के बाद पाकिस्तान भुखमरी की स्थिति पर आ गया है. पाकिस्तान के ऐसे बुरे समय के बाद अमेरिका ने उससे भी हाथ खींच लिए हैं और अब पाकिस्तान दाने-दाने को मोहताज हो गया है.
यह भी पढ़ेंः चीन ने पैंगोंग के पास क्या किया? सैटेलाइज इमेज में दिखा; भारत के लिए खतरे की घंटी!
