Singapore News: कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जो हर किसी को शर्मसार कर देते हैं. सिंगापुर में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने भी कुछ ऐसा किया जिससे हर कोई हैरान है. 31 साल के इस आदमी ने एक 25 साल की महिला से 7 महीने में करीब 1.6 करोड़ रुपये की ठगी की, साल 2021 से हो रही इस ठगी के बाद अब उसे 2 साल क सजा सुनाई गई है. जानिए क्या है पूरा मामला.

कंपनी में हुई थी मुलाकात
युवक की मुलाकात महिला से कैरोसेल सिंगापुर की ई-कॉमर्स कंपनी में हुई थी. आदमी की पहचान थेवेंद्रन के तौर पर हुई, जिसने महिला को यकीन दिलाया कि उनकी सच्ची दोस्ती है, जबकि वह उससे बार-बार अलग-अलग वजहों से पैसे मांगता रहा. उसने दावा किया कि उसे कोर्ट केस, बेल, डेंटल बिल और दूसरे खर्चों के लिए पैसे चाहिए. मदरशिप की रिपोर्ट के मुताबिक उसने इन पैसों का इस्तेमाल अपनी जुए की आदत को पूरा करने के लिए किया.

57 बार दिया झांसा
यह स्कैम 24 जुलाई, 2021 को शुरू हुआ, जब थेवेंद्रन ने कैरोसेल पर PlayStation 4 की एक लिस्टिंग पोस्ट की. महिला ने सात दिनों के अंदर डिलीवरी के लिए S$150 का डिपॉजिट दिया और बाद में गेम्स के लिए और S$49 ट्रांसफर किए. उसे लगा कि वह PS4 के लिए पैसे दे रही है, जो कभी डिलीवर नहीं हुआ. शुरुआती ट्रांजैक्शन के बाद, थेवेंद्रन ने महिला को कैरोसेल और WhatsApp पर मैसेज करना जारी रखा. 17 अगस्त, 2021 से 9 जनवरी, 2022 के बीच, उसने 57 बार पैसे भेजने का झांसा दिया. कई बार, उसने उसके कहने पर S$10,000 ट्रांसफर किए.

Add Zee News as a Preferred Source

कैसे हुआ खुलासा
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब महिला ने अपने पिता के बैंक अकाउंट से बिना उसकी जानकारी के S$26,000 ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद पुलिस जांच हुई. तब मामले का खुलासा हुआ. खुलासे के बाद युवक को गिरफ्तार किया गया है और उसे सजा सुनाई गई है.