
Bangladesh Birendra Kumar Due House Arson News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. मोहम्मद यूनुस सरकार के मौन संरक्षण में वहां कट्टरपंथियों की भीड़ चुन-चुनकर हिंदुओं को अपना निशाना बना रही है. ताजा घटना में बांग्लादेश के सिलहट जिले में एक हिंदू स्कूल टीचर के घर को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया. इस घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए. हालांकि उनकी जिंदगीभर की सारी जमा-पूंजी कट्टरपंथियों ने खाक कर दी.
कट्टरपंथियों ने लगा दी घर में आग
रिपोर्ट के मुताबिक, आगजनी की यह घटना सिलहट जिले के बहोर गांव में रहने वाले बीरेंद्र कुमार देय के साथ हुई. वे एक लोकप्रिय शिक्षक थे. स्थानीय लोग उन्हें प्यार से उन्हें ‘झुनू सर’ कहते हैं. बुधवार दोपहर उनके घर में कट्टरपंथियों की भीड़ ने आग लगा दी. समय पर पता चल जाने की वजह से परिवार के लोग तुरंत बाहर निकल आए. जिससे जान जाने से बच गई. हालांकि इस आगजनी में पूरा घर राख हो गया.
हिंदुओं को चुन-चुनकर बनाया जा रहा निशाना
पड़ोसी मुल्क में यह घटना तब सामने आई है. जब अगले महीने 12 फरवरी को वहां पर आम चुनाव प्रस्तावित हैं. इससे पहले अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का दौर तेज हो गया है. उनके निशाने पर शांतिपसंद हिंदू समुदाय के लोग हैं. वे न केवल हिंदुओं का चुन-चुनकर मर्डर कर रहे हैं बल्कि उनके घरों और जमीनों पर हमले कर बेघर भी कर रहे हैं. मानवाधिकार संगठनों ने पिछले कुछ हफ्तों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की 51 घटनाएं रिपोर्ट की हैं.
ब्रिटेन की संसद में गूंजी बांग्लादेश हिंसा
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा पर भारत के अलावा ब्रिटेन में भी आवाज उठ रही है. ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने गुरुवार को संसद में बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए अल्पसंख्यकों विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर गहरी चिंता जताई.
कानून बेअसर, कट्टरपंथ हावी: बांग्लादेश में एक और हिंदू का कत्ल, पैसे मांगने पर कट्टरपंथियों ने कुचला
अल्पसंख्यकों की हो रही हत्या- बॉब ब्लैकमैन
उन्होंने हालात को चिंताजनक बताते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों की सुनियोजित तरीके से हत्या हो रही है. उनके मंदिरों और घरों को जलाया जा रहा है. उन्होंने आग्रह किया कि इस मुद्दे पर ब्रिटिश सरकार अपनी समकक्ष बांग्लादेश सरकार पर दबाव डाले. जिससे मानवाधिकारों का हनन रुक सके.

