News in Brief

हरियाणा के राई, सोनीपत स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा में 25 जनवरी से 7 फरवरी तक आयोजित कबड्डी चैंपियंस लीग (KCL) का पहला सीजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. सभी फ्रेंचाइजियों, खिलाड़ियों और टीम मालिकों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिससे लीग बेहद रोमांचक रही. फाइनल मुकाबला काफी कड़ा और दिलचस्प रहा. खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भिवानी बुल्स को 32–30 से हराकर रोहतक रॉयल्स ने उद्घाटन सीज़न का खिताब अपने नाम किया. अपने नारे “गेम भी रॉयल, नाम भी रॉयल” को सच साबित करते हुए टीम ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि 51 लाख रुपये की इनामी राशि भी हासिल की.

सोच से गहरा नाता

रोहतक रॉयल्स की फ्रेंचाइजी एड्रॉइट स्पोर्ट्स वेंचर्स एलएलपी के स्वामित्व में है. यह जीत केवल टीम की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि उस सोच की भी जीत है जिसकी जड़ें उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं. एलएलपी के संस्थापक गजेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और उनकी शिक्षा भी वहीं से हुई है. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल को साथ लेकर देश निर्माण की सोच के साथ इस पहल की शुरुआत की थी.

Add Zee News as a Preferred Source

13 टीमों ने लिया था हिस्सा

एलएलपी के पास दो प्रमुख कबड्डी टीमें हैं केसीएल में रोहतक रॉयल्स और यूपी कबड्डी लीग (UPKL) में मेरठ 1857 योद्धास. यूपी कबड्डी लीग में इस समय 13 टीमें खेल रही हैं और मेरठ 1857 योद्धास के मुकाबले आगामी तीसरे सीजन में देखने को मिलेंगे. हाल ही में यूपीकेएल के दूसरे सीज़न के फाइनल के दौरान इस टीम के अधिग्रहण की औपचारिक घोषणा की गई थी.

युवा खिलाड़ियों को सम्मान

कंपनी का लक्ष्य खेल को देश के हर कोने तक पहुंचाना है, ताकि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को एक समान मंच मिल सके. साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के माध्यम से सकारात्मक और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करना भी इसका अहम उद्देश्य है. भविष्य में दिल्ली और राजस्थान में भी लीग के विस्तार की योजना बनाई जा रही है, जिससे और अधिक युवाओं को अवसर मिल सकें.

ये भी पढ़ें: सईद अजमल से उस्मान तारीक तक, पाकिस्तान के इन 4 गेंदबाजों के एक्शन पर उठे सवाल, देखें पूरी लिस्ट