Prince Andrew caught in Epstein files case: ब्रिटेन (UK) के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को अरेस्ट कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी एपस्टीन फाइल्स मामले की जांच के बीच हुई है. उन्हें सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर इस समय पुलिस कस्टडी में हैं. आइए जानते हैं उस राजघराने के राजकुमार की ताकत और दौलत के बारे में जिसका कभी आधी से ज्यादा दुनिया पर राज था.

किंग चार्ल्स के भाई पर गंभीर आरोप

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अब खुद किंग चार्ल्स ने एंड्रयू की गिरफ्तारी पर जारी किए बयान में कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम की खबर है और मामले की जांच अब उचित अधिकारियों द्वारा तय कानून के तहत निष्पक्षता से की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Epstein files: 9 अरब के तलाक केस में उलझे बिजनेस टाइकून की पत्नी का था अफेयर, एपस्टीन फाइल्स में खुलासा

Add Zee News as a Preferred Source

कितनी दौलत के मालिक हैं प्रिंस एंड्रयू

प्रिंस एंड्रयू की संपत्ति और शाही स्थिति में काफी कमी आई है. जेफरी एपस्टीन और उसकी पार्टनर मैक्सवेल के साथ उनके कनेक्शन की वजह से प्रिंस एंड्रयू की गुडविल यानी सार्वजनिक छवि (पब्लिक इमेज) पहले ही खराब हो गई थी. एपस्टीन पर आरोप लगाने वाली वर्जीनिया गिफ्रे के साथ वायरल हुई एक तस्वीर से मुश्किलों में घिरे प्रिंस के साल 2019 में सामने आए एक विवादित इंटरव्यू की वजह से एक शाही घराने के एक सक्रिय सदस्य के तौर पर उनकी भूमिका और जिम्मेदारियां खत्म हो गई थीं.

प्रिंस एंड्रयू, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के पुत्र और किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई हैं. वह राजकुमारी बीट्राइस और प्रिंसेस यूजनी के पिता भी हैं, आधिकारिक शाही जिम्मेदारियों से पीछे हटने के बावजूद उन्होंने ड्यूक ऑफ यॉर्क का टाइटल बरकरार रखा है.

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के एक  अनुमान के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 5 मिलियन डॉलर है. उनका मुख्य आवास विंडसर की रॉयल लॉज है, जो शाही संपदा की भूमि पर स्थित 30 कमरों की हवेली है. आज उनकी इनकम का एक बड़ा हिस्सा ब्रिटिश रॉयल नेवी की पेंशन से आता है. संभावित स्टेट पेंशन और प्राइवेट फाइनेंशियल सपोर्ट को बावजूद वो आज की तारीख में अन्य परिवारवालों से कम रईस हैं. माना जा रहा है कि प्रभावशाली परिवार से आने की वजह से उनके कुछ इन्वेस्टमेंट ऐसे भी होंगे जो अक्सर अन्य देशों के राजपरिवार के सदस्यों की तरह अघोषित होते हैं.