News in Brief

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

केंद्र सरकार के प्रभावशाली और त्वरित आवंटन एवं वितरण के जरिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के बुनियादी ढांचे में मदद के लिए वहां के तृतीयक स्वास्थ्य सेवा संस्थानों तक वैश्विक सहायता पहुंच रही है

भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के विस्तार के साथ अब तक कोविड-19 टीके की कुल 16.73 करोड़ खुराक दी गईं

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत अब तक 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 14.8 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए

पिछले 24 घंटे में 3.18 लाख लोग कोविड-19 बीमारी से स्वस्थ हुए

Posted On: 08 MAY 2021 12:20PM by PIB Delhi

वैश्विक समुदाय, महामारी की दूसरी लहर में कोविड-19 मामलों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि की चुनौतियों और जरूरतों से निपटने के लिए भारत के प्रयासों में मदद कर रहा है। यह भारत के प्रति एकजुटता और सद्भावना को दिखाता है। केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि इस महत्वपूर्ण चरण के दौरान अपने प्रयासों को मजबूत करने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वैश्विक सहायता प्रभावी रूप से और शीघ्र आवंटित एवं वितरित की जा रही है।

अब तक 2933 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 2429 ऑक्सीजन सिलेंडर, 13 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 2951 वेंटिलेटर / बाई पीएपी / सी पीएपीऔर रेमडेसिविर की तीन लाख से ज्यादा शीशियां वितरित की गयी हैं।

दूसरी तरफ देश भर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक टीके की कुल 16.73 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 14,88,528 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गयी है। इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (663), आंध्र प्रदेश (148), असम (33,693), बिहार (291), चंडीगढ़ (2), छत्तीसगढ़ (1,026), दिल्ली (2,41,870), गोवा (934), गुजरात (2,47,652), हरियाणा (2,04,101), हिमाचल प्रदेश (14), जम्मू और कश्मीर (26,161), झारखंड (81), कर्नाटक (8,681), केरल (112), लद्दाख (86), मध्य प्रदेश (9,833), महाराष्ट्र (3,08,171), मेघालय (2), नागालैंड (2), ओडिशा (35,152), पुदुचेरी (1), पंजाब (2,785), राजस्थान (2,49,315), तमिलनाडु (10,703), तेलंगाना (498), त्रिपुरा (2), उत्तर प्रदेश (1,02,407), उत्तराखंड (19) और पश्चिम बंगाल (4,123) शामिल हैं।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 24,37,299 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 16,73,46,544 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 95,22,639 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 64,30,277 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,38,62,998 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले 76,46,634 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 14,88,528 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 5,47,33,969 और दूसरी खुराक लेने वाले 58,69,874 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,35,04,312 पहली खुराक लेने वाले और 1,42,87,313 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एससीडब्ल्यू

पहली खुराक

95,22,639

दूसरी खुराक

64,30,277

एएफडब्ल्यू

पहली खुराक

1,38,62,998

दूसरी खुराक

76,46,634

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

14,88,528

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

5,47,33,969

दूसरी खुराक

58,69,874

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

5,35,04,312

दूसरी खुराक

1,42,87,313

कुल

16,73,46,544

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.81 प्रतिशत योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015Q37.jpg

पिछले 24 घंटे में टीके की करीब 23 लाख खुराक दी गयीं।

टीकाकरण अभियान के 112वें दिन (7 मई, 2021) कोविड-19 टीके की 22,97,257 खुराक दी गई। इसमें से 9,87,909लाभार्थियों को 18,692 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 13,09,348 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक सात मई, 2021 (112वां दिन)

एससीडब्ल्यू

पहली खुराक

20,111

दूसरी खुराक

36,888

एएफडब्ल्यू

पहली खुराक

92,894

दूसरी खुराक

1,04,263

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

3,05,636

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

4,01,595

दूसरी खुराक

4,90,555

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

1,67,673

दूसरी खुराक

6,77,642

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

9,87,909

दूसरी खुराक

13,09,348

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,79,30,960 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.90 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 3,18,609कोविड मरीज ठीक हुए है।

स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 71.93 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00220LC.jpg

देश में अब तक कोविड की 30 करोड़ से ज्यादा जांच करायी गयी है और कुल पॉजिटिविटी दर इस समय 7.29 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003HW93.jpg

21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर मामलों की संख्या राष्ट्रीय औसत से कम (15,864) है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0041NHJ.jpg

15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर मामलों की संख्या राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0053WPD.jpg

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 4,01,078 नये मामले दर्ज किए गए।

नए मामलों में 70.77 प्रतिशत योगदान दस राज्यों से है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 54,022दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 48,781 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है, जबकि केरल में 38,460 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006GES8.jpg

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37,23,446हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 17.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 78,282 की बढ़ोतरी हुई है।

देश के कुल सक्रिय मामलों में 12 राज्यों की कुल हिस्सेदारी 80.68 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007UN3T.jpg

राष्ट्रीय मृत्यु दर लगातार गिर रही है और इस समय 1.09 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में कोविड से 4,187 लोगों की मौत हुई।

10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 77.29 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 898 लोगों की जान गई, इसके बाद 592 मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008WNPO.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान तीन राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इनमें दमन दीव एवं दादर नगर हवेली, मिजोरम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

एमजी/एएम/पीके/डीसी

(Release ID: 1717032) Visitor Counter : 1