News in Brief

New Zealand Full Squad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का ऐलान 11 दिसंबर से होना है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 3 वनडे और 5 टी20 मैचों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. स्क्वाड में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें से एक बदलाव केन विलियम्सन को ड्रॉप करना भी है. टीम में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिले हैं, एक नाम जेडेन लेनोक्स का भी है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई और अब इंटरनेशनल टीम में भी एंट्री मार ली है.

हेड कोच ने की तारीफ

टीम के हेड कोच वाल्टर ने जेडेन की तारीफ की. उन्होंने परिचय दिया कि वह किस स्तर के खिलाड़ी हैं. उन्होंने जारी किए गए बयान में कहा, ‘वह कई सीज़न से घरेलू व्हाइट-बॉल क्रिकेट में लगातार टॉप परफॉर्मर्स में से एक रहे हैं.’ अब सवाल है कि आखिर केन विलियम्सन का नाम इस स्क्वाड में क्यों नहीं है? वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और इसकी पुष्टि न्यूजीलैंड ने खुद कर दी है. उनकी गैरमौजूदगी की वजह भी साफ कर दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों गायब है विलियम्सन का नाम?

दरअसल, केन विलियमसन SA20 में अपनी कमिटमेंट्स के कारण भारत के खिलाफ अहम सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें असल में नीलामी में नहीं चुना गया था, लेकिन डरबन सुपर जायंट्स ने ताइजुल इस्लाम की जगह इस कीवी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया. न्यूजीलैंड ने बयान में पुष्टि की, ‘केन विलियमसन SA20 लीग में अपनी कमिटमेंट्स के कारण वनडे सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.’

इंजरी कंसर्न से भी बदला स्क्वाड

स्क्वाड इंजरी कंसर्न के चलते भी बदल गया. नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और मार्क चैपमैन इंजरी के चलते इस सीरीज से बाहर हैं जो अभी तक फिट नहीं हुए हैं. हालांकि, चैपमैन के T20 सीरीज़ के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है. बेन सियर्स, जो मेलबर्न में अपने कार्यकाल से लौटे हैं, उन्हें भी वनडे टीम के लिए नहीं चुना गया क्योंकि वह अपना रिकवरी प्रोग्राम जारी रखे हुए हैं. 

ये भी पढ़ें.. विराट का 15 साल का इंतजार होगा खास, विजय हजारे में उतरते ही रचेंगे इतिहास! 1 रन दूर महारिकॉर्ड

न्यूजीलैंड का वनडे स्क्वाड

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, ज़ैक फाउलक्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.

भारत सीरीज़ के लिए न्यूजीलैंड की T20I टीम

मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फाउलक्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी.