News in Brief

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. भारत ने पाकिस्तान को भी 15 फरवरी को 61 रन से शिकस्त दे दी. लेकिन फैंस को एक चिंता सता रही है वो है अभिषेक शर्मा की फॉर्म. अभिषेक शर्मा अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए हैं. पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बताया कि आखिर कैसे उनका कमबैक होगा. पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. 

अभिषेक की खराब फॉर्म

हर मैच में रनों की बरिश करने वाले अभिषेक शर्मा के बल्ले से पिछली T20I फिफ्टी छह इनिंग्स पहले निकली थी. जब उन्होंने गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 68 रन बनाए थे. ICC वेबसाइट के मुताबिक, संजना गणेशन से बात करते हुए रवि शास्त्री ने भरोसा जताया कि अभिषेक शर्मा जल्द ही वापसी करेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें बस सब्र रखना होगा और क्रीज पर खुद को और समय देना होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले रवि शास्त्री?

शास्त्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह खेलने लायक हैं, लेकिन उन्हें खुद को थोड़ा समय देना होगा. ऐसी चीजें होती हैं और आप लय खो सकते हैं लेकिन उन्हें खुद को थोड़ा और समय देना होगा जब तक वह पटरी पर नहीं आ जाते. क्योंकि उनके लिए बाद में उन डॉट बॉल को बाउंड्री और छक्के में बदलना मुश्किल नहीं है.’ पूर्व कोच ने 40 गेंद में 77 रन मुश्किल पिच पर बनाने वाले ईशान किशन की फॉर्म पर भी बात की. 

ये भी पढ़ें… अभिषेक नहीं… सहवाग ने इस खिलाड़ी को बताया ‘असली धुरंधर’, पाकिस्तान को किया चित

ईशान किशन के पढ़े कसीदे

पूर्व हेड कोच ने ईशान किशन पर कहा, ‘वह इस समय सपने जैसी बैटिंग कर रहे हैं. उस ट्रैक (कोलंबो पिच) पर 200 के करीब की स्पीड से स्ट्राइक करना अविश्वसनीय है. हर बैटर के लिए यह आसान नहीं था, चाहे वह भारतीय हो या पाकिस्तानी, क्योंकि गेंद रुक रही थी और उन्होंने जिस तरह से स्ट्राइक किया. मुझे यह पसंद आया कि उन्होंने कितनी जल्दी कंडीशन को समझ लिया.’