News in Brief

IND W vs SL W: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत का चौका लगाया. टीम इंडिया ने सीरीज पहले ही हथिया ली थी जो टीस थी वो थी स्मृति मंधाना की टी20 फॉर्म की, जो इस मैच में वापस आ चुकी है. मंधाना ने प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद राज खोला आखिर कैसे उन्होंने कमबैक किया. मंधाना ने इस मुकाबले में 80 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं दूसरी तरफ शेफाली ने भी अपनी आतिशी फॉर्म बरकरार रखी और शतकीय पार्टनरशिप देखने को मिली. भारत ने मुकाबले को 30 रन से अपने नाम किया. 

क्या बोलीं मंधाना?

स्मृति मंधाना ने मैच के बाद कहा, ‘हां, बहुत अच्छा लगा. हमने पिछले छह महीनों में बहुत ज्यादा वनडे क्रिकेट खेला है, इसलिए पहले तीन मैच T20 मोड में वापस आने के मामले में थोड़े मुश्किल थे. इतने ज्यादा ODI क्रिकेट के बाद, मानसिक रूप से यह एक अलग माहौल होता है. सच कहूं तो आज मेरे पास उनकी बॉलिंग के खिलाफ प्लान थे, मुझे पता था कि क्या उम्मीद करनी है.’

Add Zee News as a Preferred Source

कैसे आउट ऑफ फॉर्म हुईं थीं मंधाना?

उन्होंने आगे बताया, ‘लेकिन पहले कुछ मैचों में मैंने शायद उन शॉट्स को खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया जिनकी मैं प्रैक्टिस कर रही थी. मैं यहां जल्दी आ गई थी और कुछ चीजों पर काम किया, लेकिन आप कितनी भी ट्रेनिंग कर लें, मैदान पर उसे करना हमेशा अलग होता है. शेफाली के साथ बैटिंग करना हमेशा आँखों को सुकून देता है. जिस तरह से उसने शुरुआत की, उसने मेरा काम बहुत आसान कर दिया.’

ये भी पढे़ं.. 60 मिनट में 45 छक्के… अभिषेक शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप से पहले मचाई तबाही

शेफाली में हुआ बदलाव

शेफाली के बारे में मंधाना ने कहा, ‘हम एक-दूसरे को बहुत अच्छे से कॉम्प्लिमेंट करते हैं. हम समझते हैं कि किसका दिन है और उसी हिसाब से खेलते हैं. और मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि उसकी बैटिंग में कितनी मैच्योरिटी आई है. पिछले एक साल में एक अलग तरह की टीम बिल्डिंग हुई है, हर कोई एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाता है. यह एक जानबूझकर की गई कोशिश है. एक-दूसरे के लिए मौजूद रहना, चाहे चीजें बहुत अच्छी चल रही हों या नहीं.’