News in Brief

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बीते 1-2 महीने से बेहद ही शानदार फॉर्म में हैं. विराट के टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के बाद वनडे क्रिकेट में भी उनकी जगह को लेकर कई सारे सवाल खड़े हो गए थे. साल 2025 अक्तूबर में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वापसी करने के बाद विराट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.किंग कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जमकर रन बनाए हैं. यहीं नहीं पिछले 5 मैचों से वह लगातार पचासा ठोकते नजर आ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में कोहली ने शानदार 93 रनों की पारी खेली थी. उनकी दमदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने यह मैच बड़े ही आसानी से जीत लिया था. वह एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते जा रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर ने रविचंद्रन अश्विन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

‘उनके दिमाग में कुछ नहीं’
अश्विन ने अपने यूट्यूब पर कहा,’ उनके दिमाग में कुछ भी नहीं चल रहा है. आप मुझसे पूछ रहे हैं उन्होंने क्या बदलाव किया है सच बताऊं तो उन्होंने कुछ बदलाव नहीं किया है. वह किसी भी चीज के बारे में नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने अपने क्रिकेट को इंजॉय करने का फैसला लिया है. उनको बल्लेबाजी करता हुआ देखकर ऐसा लगता है कि वह बचपन में बल्लेबाजी कर रहे हैं वह कुछ इस तरह के एटीट्यूड में खेल रहे हैं. ” कोहली बेहद ही शानदार फॉर्म में हैं उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महान खिलाड़ी कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है. सचिन के बाद वह अब दूसरे पायदान पर आ चुके हैं.

अय्यर को दिया कंसिस्टेंट का दर्जा
साथ ही अश्विन ने श्रेयस अय्यर की भी जमकर तारीफ की.  अय्यर ने चोट के बाद वापसी करते हुए 47 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 1 छक्के जड़ने का काम किया था. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी वनडे मैच के दौरान अय्यर बुरी तरह से घायल हो गए थे.  इसी बीच अश्विन ने अय्यर को लेकर कहा, ‘हम जानते हैं अय्यर ने वनडे क्रिकेट में लगातार ही शानदार परफॉर्मेंस की है. पिछले मुकाबले में उनका इस तरीके से आउट होना बिल्कुल सही नहीं था क्योंकि अय्यर कभी भी मैच पूरा बिना खत्म किए नहीं लौटते हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source

विराट का शानदार फॉर्म

बता दें कि विराट कोहली 14 जनवरी से खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में महज 1 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी बुरी तरह से ध्वस्त कर देंगे.  कोहली और सचिन दोनों ही अभी 1750 रनों के संयुक्त रूप से बराबर हैं. ऐसे में विराट के पास एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने का गजब का मौका होगा. कोहली 1 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें: हो गया सबसे बड़ा खुलासा… दिल्ली के कोच ने बताया बदोनी के टीम इंडिया तक पहुंचने का सीक्रेट