Owner of Greenland: उत्तर अटलांटिक और आर्कटिक महासागर के बीच स्थित ग्रीनलैंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. ग्रीनलैंड को जो एक बार देख लेता है वह इसकी सुंदरता का कायल हो जाता है. इस समय ग्रीनलैंड काफी चर्चा के केंद्र में है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह ग्रीनलैंड को कब्जे में लेना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह काफी आवश्यक है. ग्रीनलैंड का इतिहास काफी पुराना है. वहीं, वर्षों से ये सवाल भी खड़ा होता रहा है कि आखिर ग्रीनलैंड का स्वामित्व किसके पास है. आइए आपको बताते हैं…
ग्रीनलैंड के स्वामित्व के दावे का इतिहास काफी पुराना है. माना जाता है कि इसकी शुरुआत वाइकिंग युग से हुई थी. हालांकि, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ग्रीनलैंड का जियोपॉलिटिक्स महत्व काफी बढ़ता रहा है. इस द्वीप पर हमेशा से अमेरिका की नजर रही है और हमेशा से वह इसपर कब्जा करने की कोशिश में रहा है. ट्रंप ने भी एक बार फिर इसपर कब्जा करने की अपनी मंशा सभी के सामने रखी है.
कौन है ग्रीनलैंड का असली मालिक?
उल्लेखनीय है कि ग्रीनलैंड आम तौर पर कोई एक देश नहीं है. वह डेनमार्क के स्वामित्व में है. हालांकि, ग्रीनलैंड एक स्वायत्त और स्वशासित क्षेत्र भी है. औपचारिक तौर से ग्रीनलैंड को डेनिश साम्राज्य में 1953 में शामिल कर लिया गया था. इसके बाद से ही ग्रीनलैंड अपने संप्रभु राज्य से अलग होते हुए तेजी से स्वायत्त स्वरूप विकसित कर रहा है. हालांकि, इससे पहले जब भी ग्रीनलैंड पर हक की बात आती है तो सभी के मन में सवाल आता है कि इतिहास में इसपर किसका नियंत्रण था. अतीत के पन्नों पर नजर डालें, तो पता चलता है कि ग्रीनलैंड पर मालिकाना हक की शुरुआत वाइकिंग युग से होती है.
ग्रीनलैंड पर मालिकाना हक की कहानी
बताया जाता है कि प्रागैतिहासिक काल के हजारों साल तक एस्किमो लोगों की ग्रीनलैंड के बड़े शिकारगाहों तक पहुंच रही है. हालांकि, इसके लिए जिंदा रहना एक बड़ी चुनौती थी. चूंकि ग्रीनलैंड में रहने के लिए बर्फ की परिवर्तनशीलता के बारे में जानकारी रखना काफी आवश्क था. यही कारण है ये द्वीप यहां पर करीब साढ़े 4 हजार सालों तक यहां पर इसी अवस्था में मौजूद रहा. ये द्वीप अपने आसपास से गुजरने वाली छोटी-बड़ी आबादी के लिए आश्रय स्थल भी बना रहा. इसके बाद अचानक सबकुछ बदला. कहा जाता है कि 982 और 985 ईस्वी के बीच एरिक थॉरवाल्डसन (एरिक द रेड) के कदम यहां पड़े थे. जिसके बाद काफी कुछ बदल गया.
जब एरिक द रेड ने ग्रीनलैंड को बनाया अपना घर
कहा जाता है कि एरिक थॉरवाल्डसन एक जिद्दी योद्धा के नाम से मशहूर था. वह हर एक विषम परिस्थिति में भी ग्रीनलैंड में टिका रहा. एरिक थॉरवाल्डसन पहला शख्स था, जो ग्रीनलैंड पर अस्थायी तौर पर नहीं, बल्कि एक बस्ती बसाने और यहां रहने का फैसला किया. रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि एरिक थॉरवाल्डसन को आइसलैंड से हत्या के आरोप में निर्वासित किया गया था. इसके बाद वह पश्चिम की ओर निकला था और एक नई जगह की तलाश कर रहा था. जैसे ही उसकी नजर ग्रीनलैंड पर पड़ी, उसने इसे अपना घर बनाने का फैसला किया. इस खूबसूरत द्वीप का नाम ग्रीनलैंड एरिक द रेड ने ही रखा था.
क्यों रखा ग्रीनलैंड नाम?
हैरान करने वाली बात है कि ग्रीनलैंड सुनने के बाद इस स्थान को कोई भी हराभरा समझ सकता है. हालांकि, यह इसके विपरीत है. ग्रीनलैंड पूरी तरीके से बर्फ से घिरा हुआ है और इसके पिघलने के कारण आज वैज्ञानिक भी चिंता में हैं. एरिक द रेड ने एक रणनीति के तहत ऐसा किया था, जो आगे चलकर सफल साबित हुई. धीरे-धीरे इस द्वीप पर लोग आने लगे और छोटी-छोटी बस्तियां बस गईं. कहा जात है कि सैकड़ों वर्षों तक ये लोग खेती और यूरोप के साथ व्यापार के माध्यम से अपना जीवन चलाते रहे. इसके साथ ही यहां कि विकट मौसमी दिक्कतों से जूझते रहें.
यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए चेतावनी… नकाबपोश एजेंटों की गोली से मौत पर भड़के बराक ओबामा, पूछा- ‘बिना जवाबदेही के कत्ल कब तक?’
जब ग्रीनलैंड में सबकुछ बदल गया…
समय के बीतने के साथ एरिक के बेटे लेफ एरिक्शन ने आगे जाकर करीब 1000 ईस्वी में उत्तरी अमेरिका तक पहुंच के साथ एक नया इतिहास रच दिया. बताया जाता है कि नार्स बस्तियां करीब 500 सालों तक चलीं. वहीं, 14वीं 15वीं शताब्दी में लुप्त हो गईं. बताया जाता है कि जलवायु परिवर्तन, आर्थिक मुश्किलें, यूरोप से अलगाव और संसाधनों के कारण ये लुप्त हो गईं. चूंकि नॉर्स लोग कृषि पर ही निर्फर रहे थे. इसके वजह से बदलते मौसम ने काफी मुश्किल बना दिया था. अंत में ये बस्तियां खाली हो गईं. यही कारण है कि एरिक द रेड को ग्रीनलैंड के खोजकर्ताओं और पहले मालिक के तौर पर जाना जाता है. एरिक ने ही ग्रीनलैंड पर बस्तियां बसाईं और उनका नामकरण किया और उसके प्रयासों के कारण एक नए नॉर्स समाज को जन्म दिया. यह वाइकिंग युग की विस्तारवादी भावना का प्रतीक है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 पांडा… 1100cr का नुकसान! टोक्यो-बीजिंग के रिश्ते की खटास ने छीनी जापान की मुस्कान- जानें इनसाइड स्टोरी
