News in Brief

नोरा फतेही भारत की बेहद मशहूर एक्ट्रेस और डांसर हैं. उन्होंने भारत में आएटम सॉंग्स पर की गई परफॉर्मेंस के साथ खूब नाम कमाया था, नोरा रहने वाली भारत की नहीं हैं वह मोरक्कन मूल की निवासी हैं वह आए दिन अपने जबरदस्त डांस और सोशल मीडिया पर तस्वीरों को जरिए चर्चा में बनी रहती हैं. इसी बीच उन्हें 2025 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस में कैमरून के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल  मुकाबले में मोरक्को टीम के लिए चेयर करते हुए पाया गया. मोरक्को टीम की कप्तानी अशरफ हकीमी कर रहे हैं और नोरा का नाम उनके साथ जोड़ जा रहा है. वीकेंड पर उन्होंने मोरक्को की जीत के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी.
 
क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि नोरा फतेही ने मोरक्को की जीत के बाद अपनो सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘ क्या जबरदस्त मुकाबला था, हम सेमीफाइनल में आ गए.’ नोरा खास फुटबॉल मैच देखने के लिए मोरक्को ट्रैवल करते हुए आई. मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो नोरा फतेही स्टार फुटबॉलर अशरफ हकीमी को इन दिनों डेट कर रही हैं. हालांकि, दोनों का इन पोस्ट पर अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.

कौन हैं अशरफ हकीमी?
4 नवंबर 1988 को अफ्रीका के महान फुटबॉलर में से एक अशरफ हकीमी का जन्म हुआ था. अशरफ टॉप राइट बैक में से एक हैं.वहीं वह लीग 1 चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलते हैं, बता दें कि वह साल 2022 में फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली मोरक्को टीम का हिस्सा थे. यही नहीं उन्हें अफ्रीकन प्लेयर ऑफ द ईयर के भी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. 

थम्मा में दिखी थी नोरा
आखिरी बार नोहा साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म थामा में दिखी थी. दरअसल, उन्हें उस मूवी में दिलबर की आंखों नामक आइटम सांग पर डांस करते हुए देखा गया था. साथ ही उन्होंने साल 2018 में स्त्री के आइटम सांग और कई सारे आइटम सांग के साथ-साथ एलब्म में भी परफॉर्म किया है. . 

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें : तोड़ना तो दूर, विराट के लिए छूना भी नामुमकिन! सचिन के 2 रिकॉर्ड जो क्रिकेट जगत में हैं अमर