
Who is Kim Ju Ae: क्या किम जोंग उन की बेटी किम जू ए उनकी सत्ता की वारिस बनने जा रही हैं. यह सवाल उनकी एक वायरल तस्वीर के बाद जोर पकड़ रहा है. इस तस्वीर में वे अपने परिवार के साथ दादा-परदादा के मकबरे में दिखाई दे रही हैं. उनका यह दौरा यह दौरा 1 जनवरी 2026 को नए साल के मौके पर हुआ. दौरे में पिता किम जोंग उन और मां भी साथ में थी. खास बात ये है कि वायरल तस्वीर में वे परिवार के केंद्र में दिख रही हैं, जिसे आमतौर पर किम जोंग का स्थान माना जाता है.
दादा-परदादा के मकबरे पर पहुंची पोती
ध्यान देने वाली बात ये है कि यह तस्वीर उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने जारी की है. इसके साथ ही इस दौरे के बारे में भी विस्तार से बताया गया है. कोरियाई मीडिया के मुताबिक, किम जोंग उन अपने परिवार और शीर्ष अधिकारियों के साथ कुमसुसन पैलेस ऑफ द सन गए थे. यह पैलेस राजधानी प्योंगयांग के केंद्र में बना हुआ है. इसी पैलेस में उनके पिता किम जोंग इल और दादा किम इल सुंग को दफन किया गया था.
अपने पिता के साथ पैलेस पहुंची किम जू ए की दादा-परदादा के मकबरे की यह पहली सार्वजनिक तस्वीर रही. इसलिए उनकी उत्तराधिकारी के रूप में संभावना और मजबूत मानी जा रही है.
जल्द ही घोषित हो सकती हैं उत्तराधिकारी
इससे पहले दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने जू ए को सत्ता का उत्तराधिकारी बनने की संभावना जताई थी. एजेंसी ने पिछले साल कहा था कि बीजिंग यात्रा के बाद अब जू ए सत्ता की दौड़ में सबसे आगे हैं. दक्षिण कोरियाई एक्सपर्टों के मुताबिक, वे जल्द ही किम जोंग उन की ओर से औपचारिक उत्तराधिकारी घोषित हो सकती हैं.
बताते चलें कि किम जू ए पहली बार 2022 में दुनिया के सामने तब आई थीं. जब वे अपने पिता के साथ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च पर गई थीं. इसके बाद उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने उन्हें प्रिय बच्ची” और “मार्गदर्शक महान व्यक्ति” यानी ह्यांगडो कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया है. वहां पर यह शब्द आमतौर पर शीर्ष नेताओं और उत्तराधिकारियों के लिए इस्तेमाल होता है.
दशकों से किम परिवार की सत्ता कायम
विश्लेषकों का अनुमान है कि अगले कुछ हफ्तों में जू ए को पार्टी कांग्रेस में सेंट्रल कमिटी की फर्स्ट सेक्रेटरी (दूसरा सबसे शक्तिशाली पद) बनाया जा सकता है. ऐसा हुआ तो उत्तर कोरिया में किम वंश की चौथी पीढी का शासन पक्का हो जाएगा. बताते चलें कि वहां पर दशकों से किम परिवार ही हुकूमत करता आ रहा है. यह परिवार दुनिया की एकमात्र कम्युनिस्ट राजशाही यानी उत्तर कोरिया में शासन करता है. वर्तमान नेता किम जोंग उन तीसरी पीढ़ी के शासक हैं, जिनके बाद उनके पिता किम जोंग इल और दादा किम इल सुंग सत्ता में रहे.
