PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर पहुंचे हुए हैं. आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है. मलेशिया की धरती पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ. पीएम मोदी के स्वागत की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. मलेशिया के परदाना पुत्र के प्रांगण में जब भारतीय राष्ट्रगान की धुन गूंजी तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. मलेशिया के प्रधानमंत्री कार्यालय परदाना पुत्र में हुए स्वागत समारोह के दौरान जब राष्ट्रगान गूंजा तो पीएम मोदी के पीछे दिखाई दी एक ऐसी संरचना जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया तीन हरे गुंबदों वाली एक भव्य इमारत.
Sekilas suasana daripada majlis sambutan rasmi di Perdana Putra, Putrajaya.
India dan Malaysia terus memperkukuh kerjasama yang berakar umbi dalam kepercayaan, persahabatan dan aspirasi bersama.@anwaribrahim pic.twitter.com/8COc0j6lkN
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2026
क्या है यह ‘तीन हरे गुंबद’ वाली इमारत?
जिस इमारत के सामने पीएम मोदी का स्वागत हुआ उसे परदाना पुत्र कहते हैं. यह मलेशिया के प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यालय. कुआलालंपुर से कुछ दूर स्थित पुत्रजया शहर में बनी यह इमारत मलेशिया की प्रशासनिक शक्ति का भी सेंटर है. लेकिन इसकी चर्चा इसकी शक्ति से ज्यादा इसकी वास्तुकला के लिए हो रही है. आइए जानते हैं क्यों
मुगल डिजाइन का प्रभाव
इस इमारत को देखते ही भारत के ताजमहल या हुमायूं के मकबरे जैसे मुगल स्मारकों की याद लोगों के मन में तुरंत आ रही है. इसके ऊंचे स्तंभ और मेहराब इंडो-इस्लामिक शैली से प्रेरित हैं. इस इमारत का सबसे खास आकर्षण इसके हरे गुंबद हैं. मुख्य गुंबद के बारे में कहा जाता है कि यह केडाह प्रांत की मशहूर जाहिर मस्जिद के गुंबद के जैसे ही है. बता दें कि जाहिर मस्जिद को दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में शामिल किया जाता है.
ये भी पढे़ंः ट्रंप का दावा vs भारत की चुप्पी! क्या वाकई रूस से तेल खरीदना बंद करेगा इंडिया…
विश्वास और मित्रता का नया अध्याय
खास बात यह रही कि इन गुंबदों की डिजाइन मुगल स्थापत्य कला की याद दिलाती है. यही वजह है कि कई विशेषज्ञ इसे सनातन स्थापत्य संकेतों और सूफी कला के मेल के रूप में देख रहे हैं. पीएम मोदी का यहां स्वागत होना केवल एक कूटनीतिक प्रोटोकॉल नहीं है. बल्कि भारत और मलेशिया के बीच विश्वास, मित्रता का भी प्रतीक है. तीन हरे गुंबदों वाली यह संरचना उस साझा विरासत का प्रतीक बनकर उभरी जहां सूफी परंपरा की भावना और सनातन की सोच एक साथ नजर आती है. जिस तरह इस इमारत की जड़ों में प्राचीन वास्तुकला और आधुनिक प्रशासन का मेल है, ठीक उसी तरह भारत और मलेशिया के संबंध भी प्राचीन व्यापारिक रिश्तों से निकलकर आज डिजिटल इकोनॉमी और रक्षा सहयोग तक पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ेंः साथ मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद की लड़ाई…मलेशिया में PM मोदी ने बताई दोस्ती की परिभाषा
