News in Brief

भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड के बीच लगातार चल रहे विवादों के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. बांग्लादेश ने आईसीसी के सामने सुरक्षा वेवस्था का हवाला देते हुए बांग्लादेश टीम का भारत के बाहर मैच कराने का अनुरोध किया था. इस मामले ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहामान को रीलीज करने के बाद और आग पकड़ लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो आईसीसी बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में करवा सकती है.हालांकि, 2 दिनों के भीतर आईसीसी अपना फैसला ले लेगी. 

भारत के बाहर करने की मांग
गौरतलब है कि मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को अपने ग्रुप C के मैच 7 फरवरी, 9 फरवरी, 14 फरवरी और 17 फरवरी को कोलकाता और मुंबई में होना है.. रिपोर्ट अनुसार अगले 2 दिन के अंदर वेन्यू को लेकर फैसला आ जाएगा. इससे पहले ढाका में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसमें उनके खेल मंत्रालय समय अन्य लोगों ने भारत में ना खेलने का फैसला लिया.

सुरक्षा का हवाला दिया
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मेम्बर ने मीटिंग शाम में मीटिंग करने के बाद आईसीसी से बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए रिकवेस्ट किया था कि मैच भारत के बाहर करवाया जाया. उनका मानना था कि टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ी भारत ट्रैवल करेंगे, जिससे उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता है. हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले पर आईसीसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Add Zee News as a Preferred Source

यहां से बढ़ी बात
भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक गतिविधियों के लेकर चल रहे विवाद पर बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए केकेआर की फ्रेंचाइजी को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहामान को रीलीज करने का निर्देश दिया था. मिनी ऑक्शन के दौरान केकेआर ने रहमान को 9.20 करोड़ रूपए में अपनी झोली में डाला था. वह लंबे समय से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं. बीसीसीआई के ऐसा करने के बाद बीसीबी बौखला सा गया है. 

ये भी पढ़ें: 22 शतक और 14562 रन… T20 क्रिकेट के ये हैं 5 सबसे बड़े ‘शतकवीर’, नंबर 1 पर तूफानी खिलाड़ी