Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलिया के लिए सालों तक टेस्ट क्रिकेट में रनों की बारिश करने वाले उस्मान ख्वाजा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं दिखेंगे. 8 जनवरी 2026 को उन्होंने सिडनी के मैदान पर अपना फेयरवेल टेस्ट खेला, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से इंग्लैंड को मात दी. इस मुकाबले से पहले ही ख्वाजा ऐलान कर चुके थे कि यह उनके करियर का आखिरी मुकाबला है. फेयरवेल टेस्ट में ख्वाजा का बल्ला नहीं चला, लेकिन मैच के बाद जो उन्होंने कहा, वो उनके फैंस के लिए बहुत मायने रखता है. 39 साल की उम्र में रिटायर होने वाले इस दिग्गज ने मैच के बाद फैंस को एक लाइन में बड़ी गुड न्यूज भी दी है.
बाएं हाथ के स्टार बैटर उस्मान ख्वाजा ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 17 जबकि दूसरी इनिंग में 6 रन बनाए, फिर भी ऑस्ट्रेलिया टीम को जीत मिली. मैच के बाद वो भावुक दिखे. ख्वाजा ने इस जीत को यादगार बताया. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि यह जीत उनके लिए बहुत मायने रखती है. ख्वाजा ने बताया कि वो आखिरी मुकाबले में जीत चाहते थे. इस जीत के लिए उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों का आभार जताया. ख्वाजा ने ये भी माना कि यह टेस्ट मैच उनके लिए मानसिक रूप से काफी मुश्किल रहा, वे खुद को शांत दिखाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पूरे मैच के दौरान भावनाओं पर काबू पाना और एकाग्र रहना उनके लिए आसान नहीं था.
(@kayosports) January 8, 2026
Add Zee News as a Preferred Source![]()
सिडनी टेस्ट जीतने के बाद क्या बोले उस्मान ख्वाजा?
उस्मान ख्वाजा ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘इस जीत का बहुत मतलब है. मैं बस एक जीत चाहता था. आखिरी फाइनल जीत के लिए शुक्रगुजार हूं और अपने टीम-मेट्स के साथ सेलिब्रेट करूंगा. बहुत मुश्किल था, मैं कूल रहने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पूरे टेस्ट मैच में मुझे अपने इमोशंस को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल लगा. मुझे कंसंट्रेट करने में दिक्कत हो रही थी. खुशी है कि हम जीत गए और यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अपनी बाकी जिंदगी याद रखूंगा. मैं अब बस रिलैक्स कर सकता हूं, पूरा शुक्रिया. यहां SCG में वापस आकर, एक आखिरी थैंक यू.’
फैंस को दी ये गुड न्यूज
ख्वाजा ने अपने करियर को याद करते हुए कहा कि 88 टेस्ट मैच, दुनिया भर में इतने रन, हर चीज के लिए थैंक यू और मैं इसी नोट पर खत्म करना चाहता था. कुछ लोगों ने परिवार खो दिया है, मैं लकी हूं कि मेरे पेरेंट्स अभी भी हैं. मेरा परिवार, मेरी पत्नी, मेरे बच्चे और एक और. मुझे क्रिकेट का खेल पसंद है, लेकिन क्रिकेट के बाहर की जिंदगी ज्यादा जरूरी रही है. ख्वाजा ने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज दी है कि वो तीसरी बार पिता बनने वाले हैं. साथ ही उन्होंने साफ कहा कि क्रिकेट से प्यार जरूर है, लेकिन क्रिकेट के बाहर की जिंदगी उनके लिए ज्यादा अहम रही है. इस बयान से उनका मतलब अब परिवार को पूरा वक्त देने का समय है.
बता दें कि बाएं हाथ के क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा की पत्नी राचेल तीसरी बार गर्भवती हैं. इस बारे में उन्होंने नवंबर 2025 में खुद जानकारी दी थी. यह कपल पहले से ही दो बेटियों, आयशा और आयला, के माता-पिता हैं. अब वो मार्च 2026 में अपने तीसरे बच्चे का वेलकम करने जा रहे हैं.
उस्मान ख्वाजा ने कितने रन बनाए?
उस्मान ख्वाजा 2011 से 2026 तक टेस्ट खेले, उन्होंने 88 मैचों में 16 शतक और 28 फिफ्टी के दम पर 6229 रन बनाए. औसत 42.95 का रहा, जबकि उनका हाई स्कोर 232 रहा.
