रेल मंत्रालय
गुजरात के उधना स्टेशन पर विशेष ट्रेनों और प्रभावी भीड़ प्रबंधन के ज़रिए रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों की भीड़भाड़ के बीच सुगम यात्रा के इंतज़ाम किए
उधना में 23,000 से अधिक यात्रियों को सुविधा प्रदान की गई, रात में दो और विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी
यात्रियों ने व्यस्त मौसम के दौरान बेहतर सुविधाओं, कर्मचारियों के सहयोग और विशेष ट्रेन व्यवस्था की सराहना की
प्रविष्टि तिथि: 19 APR 2026 8:41PM by PIB Delhi
भारतीय रेलवे 2026 के गर्मियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम तथा सुविधाजनक यात्रा के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है।
गर्मों की छुट्टियों के दौरान अपने गृह नगर जा रहे यात्रियों ने गुजरात के उधना रेलवे स्टेशन पर पश्चिमी रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है। समन्वित उपायों से व्यस्ततम समय में भी सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा मुमकिन हो पा रही है।
आज नियमित और विशेष ट्रेन सेवाओं के माध्यम से 23,000 से अधिक यात्रियों को सुविधा प्रदान की गई, साथ ही भीड़भाड़ को और कम करने के लिए दो अतिरिक्त विशेष ट्रेनें रात 9:40 बजे और 11:30 बजे रवाना होंगी। विशेष ट्रेनों के संचालन से स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन में खासा सुधार हुआ है। यात्रियों ने बताया कि नियमित बोर्डिंग और व्यवस्थित कतार प्रबंधन ने उनकी यात्रा को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक आरामदायक बना दिया है।
उधना रेलवे स्टेशन पर प्रभावी भीड़ और कतार प्रबंधन प्रणालियों ने यात्रियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की है। निरंतर निगरानी, जमीनी कर्मचारियों की तैनाती और आवश्यक सुविधाओं के होने से मुसाफिरों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव हो रहा है। भारतीय रेलवे लगातार मांग का आकलन कर रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सेवाएं संचालित कर रही है, साथ ही यात्रियों को भी सलाह दी जा रही है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और गलत सूचनाओं से बचें।
There has been no incident of stampede reported at Surat or Udhna Railway Stations.
Clarification on Passenger Movement at Udhna and Surat Railway Stations
During the course of passenger movement for special train services, a brief disturbance occurred when a few unruly boys… pic.twitter.com/nyhpBQh8gd
— Western Railway (@WesternRly) April 19, 2026
यात्रियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया
यात्रियों ने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की और बताया कि बैठने की व्यवस्था और नियमित रूप से चढ़ने की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। कई यात्रियों ने कहा कि विशेष ट्रेनों की उपलब्धता से भीड़ कम हुई है और यात्रा अधिक व्यवस्थित हुई है।
पश्चिम रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान गुजरात स्थित उधना रेलवे स्टेशन पर अपने गृहनगर जाने वाले यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं से यात्री संतुष्ट नजर आए।
यात्रियों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में यात्रा कर रहे यात्रियों की यात्रा सहज और सुविधाजनक हो सके, इस… pic.twitter.com/Vp0F9D9zR3
— Western Railway (@WesternRly) April 19, 2026
बनारस जा रहे एक यात्री ने यात्रियों की सहायता में रेलवे कर्मचारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कर्मचारी लाइनों को व्यवस्थित रूप से प्रबंधित कर रहे हैं और यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने में मदद कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा और समय पर प्रस्थान हो पा रहा है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पश्चिम रेलवे के गुजरात स्थित उधना रेलवे स्टेशन पर अपने गृहनगर जाने वाले यात्री रेलवे की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।
आज लगभग 21,000 यात्रियों को विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से उनके गंतव्य तक रवाना किया गया, साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों को… pic.twitter.com/LivzcfzPAW
— Western Railway (@WesternRly) April 19, 2026
वलसाद से मऊ जा रहे एक यात्री ने बताया कि अतिरिक्त हॉल्ट और बेहतर समन्वय से उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक सुविधा मिली है। उन्होंने व्यस्त मौसम के दौरान यात्रियों की सुविधा और समग्र यात्रा स्थितियों में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अपने गृहनगर जा रहे यात्रियों ने पश्चिम रेलवे द्वारा उधना स्टेशन पर की गई बेहतर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनों से बेहतर भीड़ प्रबंधन और वलसाड-मऊ के लिए दिए गए विशेष ठहराव (स्पेशल हॉल्ट) हेतु पश्चिम रेलवे का धन्यवाद किया, जिससे… pic.twitter.com/QmSaOJsvE1
— Western Railway (@WesternRly) April 19, 2026
भारतीय रेलवे विशेष रूप से गर्मियों की छुट्टियों जैसे व्यस्त यात्रा समय के दौरान सुरक्षित, कुशल और सुव्यवस्थित यात्री परिचालन के लिए प्रतिबद्ध है। सभी यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार निगरानी, सेवाओं में समय पर वृद्धि और समन्वित ज़मीनी प्रयास किए जा रहे हैं।
***
पीके/केसी/एनएस / डीए
(रिलीज़ आईडी: 2253602) आगंतुक पटल : 3
