Greenland capital Nuuk power outage: ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक में कुछ घंटे पहले बिजली की बड़ी कटौती से चारों ओर घुप अंधेरा छा गया. अचानक सामने आए इस ब्लैकआउट से लोगों के इलेक्ट्रानिक आइटम्स बंद हो गए. कई घंटों तक चली बिजली कटौती के चलते पूरे शहर की इंटरनेट सेवा भी ठप पड़ गई. ये पूरा घटनाक्रम आर्कटिक आइलैंड पर बढ़ते पॉलिटिकल तनाव के बीच सामने आया. इसके बाद कुछ लोग अमेरिकी हमले जैसी अनहोनी यानी ट्रंप के दुस्साहर की आशंका तो लेकर सिहर उठे.

20000 लोगों की बढ़ी मुश्किल

बिजली की कटौती की वजह से शहर के करीब 20,000 लोग अंधेरे में घरों में दुबकने को मजबूर हो गए. राजधानी में बिजली की सप्लाई स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे शुरू हुई और घंटो बाद शहर के कुछ हिस्सों में ही वापस आई. अभी भी पूरे शहर में आपूर्ति सामान्य नहीं हुई है. दावा किया जा रहा है कि रविवार रात तक हालात सामान्य हो पाएंगे. इंटरनेट मॉनिटर कंपनी NetBlocks ने ग्रीन में कनेक्टिविटी में भारी गिरावट की रिपोर्ट दर्ज की.

Add Zee News as a Preferred Source

अमेरिकी धमकी पर ग्रीनलैंड का रुख

ट्रंप रूस और चीन से खतरों का हवाला देते हुए ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की नीयत बना चुके हैं. उनकी इस खराब नीयत को लेकर डेनमार्क में आए दिन अमेरिका और ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं. वहीं ग्रीनलैंड ने भी अपना रुख दोहराया है और कहा है कि ग्रीनलैंड के लोग ही अपनी और अपने देश की किस्मत का फैसला करेंगे. किसी की धमकी या दबाव में ग्रीनलैंड के लोग नहीं झुकेंगे. हालांकि वैश्विक आलोचना के बाद ट्रंप के सुर कुछ नरम पड़े हैं. लेकिन ट्रंप के अनिश्चित बरताव की मानसिकता के चलते लोग उन पर भरोसा करने को तैयार नहीं है.