Donald Trump in WEF: पूरी दुनिया में इस समय उथल-पुथल मची है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में हिस्सा लिया और अपना संबोधन दिया. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के लोग उनके पहले साल के कार्यकाल में लोग उनसे बेहद खुश हैं. इस दौरान उन्होंने ग्रीनलैंड पर कब्जा, यूरोप की नीतियां, नाटो और भारत पाकिस्तान युद्ध समेत कई मुद्दों पर अपनी बातें रखीं. आइए आपको ट्रंप के इस संबोधन की बड़ी बातें बताते हैं…

  1. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि उनके पहले साल के कार्यकाल में अमेरिका के लोग उनसे बेहद खुश हैं. ट्रंप ने इस दौरान आरोप लगाया कि बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिका की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल थी और महंगाई बढ़ रही थी. लेकिन अब उनकी सरकार में हालात बिल्कुल उलट हैं.
  2. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपने संबोधन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप की नीतियों को जमकर आलोचना भी की. ट्रंप ने कहा कि झे यूरोप पसंद है. मैं चाहता हूं कि वह आगे बढ़े लेकिन सच ये है कि वो फिलहाल सही दिशा में नहीं जा रहा है. उसे तरक्की के लिए अमेरिका जैसी नीतियां अपनानी चाहिए. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में यूरोप में बढ़ते खर्चों, व्यापार नीतियों को कठघरे में खड़ा किया. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यूरोप को अमेरिका से सीखना चाहिए. 
  3. अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर भी अपनी बातें रखीं. ट्रंप ने कहा कि यह बर्फ का एक बड़ा खूबसूरत टुकड़ा है. मैं डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों का सम्मान करता हूं. द्वितीय विश्व युद्ध के हमने ग्रीनलैंड को बचाया था. लेकिन हम मूर्ख थे, जो हमने ग्रीनलैंड को वापस कर दिया. ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड काफी आवश्यक है, हम इसके लिए कड़े कदम उठा रहे हैं. अगर इस पूरे मामले पर सही डील नहीं की जाती है, तो ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए अमेरिका मिलिट्री का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका ने ग्रीलैंड पर कब्जा नहीं किया, तो चीन उसपर कब्जा कर लेगा. 
  4. अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने नाटो को भी खूब सुनाया. ट्रंप ने आरोप लगाया कि नाटो की सारी फंडिंग अमेरिका की ओर से की जाती है. हमने पिछले कई दशकों तक नाटो को खूब पैसा दिया, लेकिन बदले में हमें कुछ नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य कई देश अमेरिका कि सुरक्षा छतरी तो लेना चाहते हैं, लेकिन इसके बदले कुछ भी देने से पीछे हटते हैं. मैं कई सालों से NATO का क्रिटिक रहा हूं. मैंने NATO की मदद के लिए किसी भी दूसरे राष्ट्रपति से कहीं अधित काम किया है. अगर मैं अपने पहले टर्म में शामिल नहीं होता तो NATO नहीं होता. यूक्रेन के साथ युद्ध इसका एक उदाहरण है. यह एक ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था अगर 2020 के US राष्ट्रपति चुनाव में धांधली न हुई होती.
  5. दावोस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अपना पुराना राग अलापते नजर आए. ट्रंप ने एक बार फिर से दोहराया कि उन्होंने दुनिया के 8 बड़े युद्धों को रुकवाया है. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच का संघर्ष भी शामिल है. हालांकि इस बात पर गौर किया जाना चाहिए कि भारत ने लगातार किसी तीसरे की मध्यस्थता से इनकार किया है. 
  6. अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले का भी जिक्र किया. ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला की पिछली आर्थिक नीतियां काफी खराब थीं.अमेरिका ने जब दबाव बनाया उसके बाद वहां की नीतियों में बदलाव आया है.  ट्रंप ने दावा किया कि जब हमने वेनेजुएला पर अटैक किया तो हमला खत्म होते ही उन्होंने कहा कि चलो समझौता करते हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके जैसे ही अन्य लोगों को वैसा करना चाहिए.
Add Zee News as a Preferred Source