
उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
रबी विपणन के पिछले सीजन की तरह ही चालू रबी विपणन सीजन 2021-22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर और बिहार में सुचारू रूप से जारी हैऔर पिछले वर्ष की 252.51 लाख मीट्रिक टन की खरीद की तुलना में अब तक(10.05.2021 तक) 341.77 लाख मीट्रिक टन से अधिक की मात्रा मेंगेहूं की खरीद की गई है।चालू रबी विपणन सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 67,499.98 करोड़ रुपये की खरीद से लगभग 34.57 लाख किसानलाभान्वित हुए हैं।

दिनांक 10.05.2021 तक कुल 732.74 लाख मीट्रिक टन (खरीफ फसल 705.41लाख मीट्रिक टन और रबी फसल 27.33लाखमीट्रिक टन) से अधिक धान की खरीद के साथ खरीफ के चालू सीजन 2020-21 में खरीद करने वाले राज्यों में धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है। पिछले साल इसी अवधि में 681.45 मीट्रिक टन की खरीद की गई थी। चालू खरीफ विपणन सीजन के खरीद अभियानके जरिएन्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,38,341.11 करोड़ रुपये की खरीद से लगभग 109.75 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। |
|

इसके अलावा, राज्यों के प्रस्ताव के आधार परमूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहततमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और आंध्र प्रदेश के लिएखरीफ विपणन सीजन 2020-21 और रबी विपणन सीजन 2021 के लिए 107.37 लाख मीट्रिक टन दलहन और तिलहन की खरीद को मंजूरी दी गई।आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के लिए नारियल (बारहमासी फसल) के 1.74 लाख मीट्रिक टन की खरीद के लिए भी मंजूरी दी गई।मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत दलहन, तिलहन और नारियल की खरीद के प्रस्तावों की प्राप्ति पर अन्य राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के लिए भी खरीद कीमंजूरी दी जाएगी ताकिसंबंधित राज्यों/केन्द्र–शासित प्रदेशों में कटाई की अधिसूचित अवधि के दौरान बाजार दर के न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे जाने की स्थिति में राज्य की नामित खरीद एजेंसियों के जरिए केंद्रीय नोडल एजेंसियों द्वारावर्ष 2020-21 के लिए इन फसलों के एफएक्यू ग्रेड की खरीद अधिसूचित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सीधे पंजीकृत किसानों से की जा सके।
खरीफ विपणनसीजन 2020-21 और रबी विपणन सीजन 2021 के तहत 10.05.2021 तक, सरकार ने अपनी नोडल एजेंसियों के जरिए 6,51,493.99 मीट्रिक टन मूंग, उड़द, अरहर, चना, मसूर, मूंगफली की फली, सरसों के बीज और सोयाबीन की खरीद की है, जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 3,414.20 करोड़ रुपये है, जिससेतमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और राजस्थान के3,99,706 किसानों को लाभ हुआ है।
इसी प्रकार, 10.05.2021 तक कर्नाटक में 52.40 करोड़ रुपये केन्यूनतम समर्थन मूल्य पर5089 मीट्रिक टन नारियल (बारहमासी फसल) की खरीद कर कर्नाटक और तमिलनाडु के 3961 किसानों को लाभान्वित किया गया है। संबंधित राज्यों/केन्द्र–शासित प्रदेशों की सरकारें दलहन और तिलहन की आवक के आधार पर संबंधित राज्यों द्वारा तय की गई तिथि से खरीद शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर रही हैं।

*****
एमजी/एएम/आर/एसएस


