News in Brief

साल 2025 में टीम इंडिया ने सबसे बड़ा खिताब चैंपियंस ट्रॉफी जीता, जो कि रोहित शर्मा की कप्तानी में आया, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी भारतीय फैन ने कल्पना भी नहीं की होगी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कप्तानी से हटा दिया जाता है और टीम की कप्तानी का जिम्मा मिलता है युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को. सेलेक्टर्स के इस फैसले से पूरा क्रिकेट जगत हिल जाता है. इस चीज का पता आज भी नहीं चल पाया कि आखिर ऐसा हुआ कैसे. इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने इस पूरे मामले पर चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

‘दोनों बराबरी से जिम्मेदार’

मनोज तिवारी का मानना है कि अगरकर एक स्ट्रांग पर्सनालिटी हैं. वह अपने फैसले स्वयं लेते हैं, लेकिन इतना बड़ा फैसला उन्होंने अकेले नहीं लिया था. उनका मानना है कि रोहित को कप्तानी से हटाने में गंभीर का हाथ रहा है.  तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा,”मुझे नहीं पता इसकी मेन वजह क्या है, लेकिन अजीत अगरकर को जानने के नाते कहूंगा वह एक पर्सनालिटी हैं. वह फैसला लेने वाले इंसान हैं और वह ऐसा फैसला लेने से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए किसी ने उकसाया है. पर्दे के पीछे भी कई सारी चीजें होती रहती हैं. हो सकता है फैसला चीफ सिलेक्टर ने लिया हो, लेकिन इसमें कोच का भी इनपुट जरूर शामिल रहा होगा, आप अकेले फैसला नहीं ले सकते हैं. उसके लिए दोनों बराबरी से जिम्मेदार हैं.” 

Add Zee News as a Preferred Source

लॉजिक क्या था?
तिवारी ने आगे बताया कि कप्तानी से हटाने का मामला कुछ समझ नहीं आया. इसकी जरूरत क्या थी और क्या लॉजिक है इसके पीछे. आगे उन्होंने ये भी कहा सेलेक्टर्स कि नीयत पर सवाल उठाना सही नहीं है, लेकिन का कप्तान बनना तो तय था. पर इसे अभी रोका जा सकता था और शायद रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज तक कप्तना बनाए रहना था.

‘अभी कोई जरूरत नहीं थी’
तिवारी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा,’ मेरे हिसाब से प्लेइंग 11 चुनने में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन सच बोलूं तो वनडे मैच देखने में अब इंटरेस्ट नहीं रहा है. जो कुछ भी हुआ सही नहीं था. टी20 वर्ल्ड कप जीतना और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान को हटाकर जिम्मेदारी नए लड़के को देना सही नहीं था. अभी इसकी बिल्कुल जरूरत नहीं थी.  मैने रोहित के साथ खेला है हमारा अच्छा बांड रहा है. ऐसे में मुझे ये सब बिल्कुल पसंद नहीं आया. 

ये भी पढ़ें: संन्यास के बाद भी आग लगा रहे वॉर्नर… BBL में ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ा डाला विराट कोहली का प्रचंड रिकॉर्ड