
राष्ट्रपति सचिवालय

छह देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए
प्रविष्टि तिथि: 24 AUG 2026 7:52PM by PIB Delhi
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 24 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, मोल्दोवा, जर्मनी और स्वीडन के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए।
निम्नलिखित दूतों ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए:
- महामहिम श्रीमती सितोना अब्दल्ला उस्मान, दक्षिण सूडान गणराज्य की राजदूत
- महामहिम श्री अब्दुल्ला सैफ अली स्लेम अल नु आइमी, संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत
- महामहिम श्री मुहम्मद सैदू दाहिरु, नाइजीरिया फेडरल रिपब्लिक के उच्चायुक्त
- महामहिम श्रीमती इंगा इओनेसिई, मोल्दोवा गणराज्य की राजदूत
- महामहिम डॉ. येस्पर वीक, जर्मनी फेडरल रिपब्लिक के राजदूत
- महामहिम सुश्री पेत्रा मेनेंडर, स्वीडन की राजदूत
****
MJPS/SS/PRK
(रिलीज़ आईडी: 2302889) आगंतुक पटल : 19
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English

