News in Brief

Rinku Singh Sister: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी बहन इन दिनों एक पोस्ट के कारण सुर्खियों में हैं. 20 जनवरी को रिंकू की बहन नेहा सिंह ने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसपर विवाद खड़ा हो गया है. इससे पहले 18 जनवरी को अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने थार में बैठे देवताओं का एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद करणी सेना ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सासनी गेट में तहरीर दी थी. 

अब रिंकू सिंह की बहन ने सोशल मीडिया के जरिए माफी तो मांगी है, लेकिन उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसपर नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग क्रिकेटर और उनकी बहन नेहा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

रिंकू सिंह की बहन के पोस्ट पर विवाद

Add Zee News as a Preferred Source

स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा ने फेसबुक पर लिखा, ”रिंकू भैया और मेरे से भी कोई गलती हो गई. मैं माफी मांगती हूं. इस तस्वीर को लेकर करणी सेना ने रिंकू भैया के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी. अभी कुछ दिन पहले मोदी जी ने हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ा रखे था. तब एक बोल नही निकला इनके मुंह से.”

बता दें कि क्रिकेटर रिंकू सिंह का पोस्ट किया गया देवताओं का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वीडियो डिलीट कर दिया गया है। एसपी सिंह मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि करणी सेना की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने बताया कि उनके भाई के खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दिखेंगे एक्शन

बात करें रिंकू सिंह की तो वो बुधवार (आज) न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में एक्शन में दिखेंगे. देखना दिलचस्प होगा कि नागपुर में होने वाले पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है या नहीं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ शृंखला में उन्हें बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब उनकी टी20 टीम में एंट्री ह गई है.

ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली को होगा 4 करोड़ का नुकसान! A+ ग्रेड खत्म हुआ तो कितनी सैलरी देगा BCCI?